इंदिरा गांधी की जयंती पर आसनसोल दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन
On
आसनसोल : पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर आसनसोल दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस की ओर से बुधवार को वार्ड संख्या 55 में त्रिमूर्ति मैदान (मनोज़ सिनेमा हॉल के पास) रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे शुरू हुआ, जिसमें स्थानीय युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और कांग्रेस पदाधिकारियों ने भाग लिया।
रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों के लिए खिचड़ी वितरण की भी व्यवस्था की गई।
आसनसोल दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष शाह आलम खान ने कहा कि इंदिरा गांधी की जयंती पर रक्तदान जैसे सामाजिक कार्य का आयोजन मानव सेवा का उदाहरण है। उन्होंने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।
स्थानीय लोगों ने इस आयोजन की प्रशंसा की और इसे सराहनीय कदम बताया।
Tags:
Related Posts
About The Author
Latest News
30 Jun 2026 17:27:57
निज संवाददाता : कश्मीर के गांदरबल जिले के एक 3 साल के मासूम बच्चे की जान पोलैंड की रहने वाली...
