बालीगंज आर्मी कैंप में देर रात जवान का शव मिला
On
निज संवाददाता : कोलकाता के बालीगंज आर्मी कैंप में एक जवान की रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई। गोहिल किशन शिवभाई नामक जवान गुरुवार देर रात कैंप में पड़ा मिला। उसे एसएसकेएम हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। माना जा रहा है कि वह बैरक के कॉरिडोर की तीसरी मंज़िल से गिरा।
बालीगंज पुलिस स्टेशन के सूत्रों के मुताबिक, गोहिल गुजरात के भावनगर का रहने वाला है। उसकी उम्र 31 साल है। वह गुरुवार सुबह करीब 2:15 बजे बैरक के कॉरिडोर के पास पड़ा मिला। वह कैसे गिरा, यह अभी साफ नहीं है।
Tags:
Related Posts
About The Author
Latest News
05 Dec 2025 22:10:23
वर्ष 2026 में पश्चिम बंगाल विधानसभा की चुनाव होने वाली है। उसके पहले दीदी के महत्वपूर्ण योजना आमदेर पाड़ा
