आसनसोल में पी.एच.ई कॉन्ट्रैक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन की मांग बैठक संपन्न,
सरकार से बकाया भुगतान की मांग
आसनसोल : विवेकानंदपाली स्थित पी.एच.ई कॉन्ट्रैक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन (R.C.F.A W/S Circle, Asansol) की ओर से मंगलवार को बिजॉय पाल सरणी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सामने एक मांग बैठक एवं आंदोलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस बैठक में बड़ी संख्या में ठेकेदारों ने हिस्सा लिया।
बैठक के दौरान एसोसिएशन के सदस्यों ने राज्य सरकार और केंद्र सरकार से अपनी लंबित मांगों को पूरा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लंबे समय से श्रमिकों के भुगतान में समस्या आ रही है, जिसके कारण पीने के पानी की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

संगठन के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को शीघ्र नहीं माना गया तो वे जल आपूर्ति कार्य को रोकने के लिए मजबूर होंगे। एसोसिएशन ने मीडिया से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि मीडिया समाज का आईना है और उसके माध्यम से वे अपनी बात सरकार तक पहुँचाना चाहते हैं।
कार्यक्रम के अंत में संगठन ने कहा कि यदि प्रशासन जल्द उनकी समस्याओं का समाधान करता है तो जल आपूर्ति सुचारू रूप से जारी रहेगी, अन्यथा आंदोलन और तेज किया जाएगा।
