एक हजार छठ व्रती महिलाओ के बीच प्रसाद का वितरण

एक हजार छठ व्रती महिलाओ के बीच प्रसाद का वितरण

 

कुल्टी: आसनसोल के समाजसेवी कृष्णा प्रसाद ने गुरुवार को कुल्टी में लगभग एक हजार छठ व्रती महिलाओ के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। काय॔कम के पूर्व  कुल्टी केंदुआ बाजार के सरस्वती मंदिर दुर्गापूजा कमेटी की ओर से आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में समाजसेवी कृष्णा प्रसाद को कमेटी के सुमित खाटूवाला ने फूलों का गुलदस्ते देकर स्वागत किया और दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया। थाना मोड़ से बाइक रैली के माध्यम से उन्हे केंदुआ बाजार लाया गया। 
          इस दौरान केंदुआ बाजार 6 नंबर गेट के पास आयोजित कार्यक्रम में सेठमोतीलाल तुलसीराम आर्दश विधालय के संस्थापक सदस्य सुमित खाटूवाला ने कहा के आसनसोल के समाजसेवी कृष्णा प्रसाद पिछले चालीस साल से समाजिक कार्य से जुड़े हुए हैं। पश्चिम बर्दवान जिला के सात विधानसभा क्षेत्र में लगातार तीन दिन से जरूरतमंद छठ व्रतियों के बीच प्रसाद का वितरण कर रहे है। जो की समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। आज तक के इतिहास में इस प्रकार की बातें मैने पहले कभी नहीं सुनी थी। इनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हैं। जिसका लाभ समाज को हमेशा मिलते रहे। इस दौरान कुल्टी के खिलान धौड़ा और अपर कुल्टी में भी आयोजित कार्यक्रम में छठ व्रतियों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। 
        इस अवसर पर सुमित खाटूवाला, संतोष चौधरी, संतोष रजक, विवेक यादव, मोहन पासी, मोहन चौधरी, दीपक वर्मा, कुंदन केशरी, अमन यादव, संतोष केशरी, पारस साव, प्रमोद गुप्ता, बैजनाथ पांडेय, प्रभुनाथ केशरी, अमित साव, समेत बड़ी संख्या में महिलाए उपस्थित थी।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News