आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में पेयजल संकट को लेकर हाइवे सड़क जाम
On
आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 10 के जामुरिया स्थित निघा नीचू सेंटर इलाके में पेयजल संकट को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। गुरुवार को इलाके के लोगों ने विरोधस्वरूप जामुरिया के श्रीपुर मोड़ पर 19 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध कर प्रदर्शन किया।
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि लंबे समय से इस क्षेत्र में पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इसी के विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर अपना रोष व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि प्रशासन अविलंब इलाके में पेयजल की समस्या का समाधान करे ताकि लोगों को राहत मिल सके।
Tags:
Related Posts
About The Author
Latest News
30 Jun 2026 17:27:57
निज संवाददाता : कश्मीर के गांदरबल जिले के एक 3 साल के मासूम बच्चे की जान पोलैंड की रहने वाली...
