आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की ट्रैफिक विभाग की बैठक में त्योहारों को लेकर यातायात नियम तय किए गए।
आसनसोल। दुर्गा पूजा और लक्ष्मी पूजा के अवसर पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के ट्रैफिक विभाग की ओर से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न ट्रांसपोर्टरों को बुलाकर उन्हें त्योहारों के दौरान हाईवे पर लागू किए जाने वाले प्रतिबंधों की विस्तृत जानकारी दी गई।

बैठक में बताया गया कि दुर्गा पूजा (2 अक्टूबर से 6 अक्टूबर 2025) और लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन (7 व 8 अक्टूबर 2025) के दौरान दोपहर 12:15 बजे से रात 2:30 बजे तक भारी मालवाहक गाड़ियों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। झारखंड से कोलकाता की ओर जाने वाली भारी मालवाहक गाड़ियों को झारखंड-बंगाल सीमा पर ही रोक दिया जाएगा।
ट्रांसपोर्टरों से अनुरोध किया गया है कि इस अवधि में अपनी गाड़ियों का संचालन न करें और नजदीकी पार्किंग स्थलों, होटलों या ढाबों में रुकने की व्यवस्था करें।
इसके अतिरिक्त, पुलिस कंट्रोल रूम, ट्रैफिक कंट्रोल रूम, एंबुलेंस सेवा, फायर ब्रिगेड तथा प्रमुख अस्पतालों के आपातकालीन संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में लोग आसानी से मदद ले सकें।