ममता ने एक्स पोस्ट पर किया दावा
1 करोड़ के माइलस्टोन तक पहुंचा 'स्वास्थ्य साथी' प्रोजेक्ट
निज संवाददाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया कि राज्य सरकार का हेल्थ इंश्योरेंस 'स्वास्थ्य साथी' प्रोजेक्ट 1 करोड़ के माइलस्टोन पर पहुंच गया है। सोमवार को एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए ममता ने कहा कि 31 अक्टूबर तक 'स्वास्थ्य साथी' प्रोजेक्ट के तहत 1 करोड़ लोगों को मुफ्त इलाज मिला है। जिसके लिए राज्य के खजाने से 13 हजार 156 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। मालूम हो कि ममता ने 2016 के आखिर में 'स्वास्थ्य साथी' प्रोजेक्ट लॉन्च किया था।
मुख्यमंत्री ने इस दिन दावा किया कि इस प्रोजेक्ट के तहत 1 करोड़ लोगों को हेल्थ सर्विस मिली हैं। यानी औसतन हर साल करीब 11 लाख लोगों को इस प्रोजेक्ट के तहत सर्विस मिली हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल में 8.5 करोड़ से ज्यादा लोग 'स्वास्थ्य साथी' प्रोजेक्ट के तहत हैं। पिछले कुछ सालों में देखा गया है कि कई प्राइवेट अस्पतालों में 'स्वास्थ्य साथी' के ज़रिए कई मुश्किल सर्जरी भी की जा रही हैं, जो महंगी हैं। इस स्कीम के तहत हर परिवार को हर साल पांच लाख रुपये का हेल्थ इंश्योरेंस मिलता है।
गौरतलब है कि ममता ने 'स्वास्थ्य साथी' स्कीम को महिला सशक्तिकरण के संदर्भ में भी पेश किया है। राज्य के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग की तरफ से हर परिवार में एक व्यक्ति के नाम पर एक कार्ड दिया जाता है। कार्ड परिवार के मुखिया के नाम पर होता है। केंद्र सरकार की भी एक हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम है। इसका आधिकारिक नाम 'आयुष्मान भारत योजना' है। लेकिन ममता ने उस स्कीम को बंगाल में लागू नहीं होने दिया। 2021 के चुनाव से पहले बीजेपी ने ममता के खिलाफ आवाज उठाई थी। इसके जवाब में ममता ने कहा था-हमारे पास हेल्थ इंश्योरेंस है। हम आपका क्यों लें? हम तो सबको देते हैं। जबकि केंद्र की स्कीम अलग-अलग नियमों से उन्हें बाहर करने की बात करती है।
