विधायक ने सामाजिक संस्था श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति को एम्बुलेंस भेंट की

क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर

विधायक ने सामाजिक संस्था श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति को एम्बुलेंस भेंट की

 , 
कोलकाता : जोड़ासांकू क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष श्री विवेक जी गुप्ता ने आज जनसेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विशिष्ट सेवा संस्था श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति को विधायक कोटा से एक नई अत्याधुनिक एम्बुलेंस प्रदान की। इस अवसर पर आयोजित सादे समारोह में समिति के प्रधान सचिव बिमलजी दीवान, उप सचिव पवन जी बंसल, एवं सुभाष जी सवालदावाला  के साथ मनोज जी चौधरी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही।
विधायक एवं समिति के अध्यक्ष विवेक गुप्ता जी ने अपने संबोधन में कहा कि आपातकालीन चिकित्सा सुविधा हर नागरिक का अधिकार है और दूरस्थ इलाकों में समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह एम्बुलेंस दुर्घटना, प्रसूति एवं अन्य आपात स्थितियों में मरीजों को शीघ्र अस्पताल पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगी।
श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति के प्रधान सचिव बिमल जी दीवान ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एम्बुलेंस की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इस एम्बुलेंस के माध्यम से आपात सेवा द्वारा क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम के अंत में विवेक गुप्तजी ने एम्बुलेंस की चाबी समिति को सौंपी और हरी झंडी दिखाकर उसे रवाना किया। उप सचिव पवन बंसलजी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में उठाया गया सराहनीय कदम बताया।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News