नीला-सफेद से भगवा रंग की हो गई नवान्न की पट्टिका

नीला-सफेद से भगवा रंग की हो गई नवान्न की पट्टिका


निज संवाददाता : बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद आई बीजेपी सरकार के शासन में प्रशासनिक दफ्तरों का रंग भी धीरे-धीरे बदल रहा है। तृणमूल के ज़माने का नीला-सफ़ेद रंग जगह-जगह भगवा रंग से ढकने लगा है। इसी क्रम में राज्य सचिवालय नवान्न के नेम प्लेट (पट्टिका) का रंग भी बदल गया है। पिछले 15 सालों में जो नेम प्लेट नीली थीं, वह अब भगवा हो गई हैं।
बड़ी बात यह कि नई सरकार बनने के ढाई महीने के अंदर ही नवान्न की नेम प्लेट का रंग भी बदल दिया गया है। हालांकि, प्रशासनिक भवन का रंग अभी जैसा नीला-सफ़ेद था, वैसा ही है। सिर्फ़ बिल्डिंग के ऊपर लगी 'नवान्न'  प्लेट का रंग बदला गया है। सोमवार सुबह बिल्डिंग के ऊपर भगवा रंग की 'नवान्न'  प्लेट लगी हुई देखी गई। हालांकि, सरकार ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है कि आने वाले समय में राज्य की पूरी एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग को भगवा रंग में रंगा जाएगा या नहीं।
गौरतलब है कि 2022 में तत्कालीन ममता बनर्जी सरकार के दौरान सरकारी स्कूल की यूनिफॉर्म का रंग बदलकर नीला और सफेद कर दिया गया था। नई सरकार के सत्ता में आने के बाद शुभेंदु अधिकारी ने साफ कहा कि सरकारी स्कूल की यूनिफॉर्म का रंग बदलने वाला है। 2022 से पहले जो यूनिफॉर्म का रंग था, वही स्कूलों में वापस आने वाला है।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News