पश्चिम बंगाल राज्यसभा उपचुनाव

कुलदीप माइती को बीजेपी ने दी बड़ी जिम्मेदारी

पश्चिम बंगाल राज्यसभा उपचुनाव


निज संवाददाता :  पश्चिम बंगाल में होने वाले आगामी राज्यसभा उपचुनाव को लेकर राजनीति तेज हो गई है। बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी इस समय कई सीट को लेकर भाजपा कोर टीम के साथ बैठक कर रहे हैं। हाल में 4 टीएमसी राज्यसभा सांसद इस्तीफा दे चुके हैं। ये सांसद भाजपा जॉइन कर उच्च सदन पहुंच चुके हैं। चौथी सीट को लेकर राजनीति गहमागहमी तेज हो गई है दिसंबर 2026 तक कई सीट पर उपचुनाव होने की संभावना है। उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने पूरी ताकत से कमर कस ली है।
पार्टी ने ऐलान किया है कि इस चुनाव में कुलदीप माइती अहम भूमिका निभाएंगे। कुलदीप माइती ने कहा कि बंगाल की जनता अब बदलाव चाहती है। टीएमसी  की तुष्टिकरण की राजनीति, भ्रष्टाचार और कुशासन से लोग त्रस्त हो चुके हैं। सीएजी  रिपोर्ट ने भी ममता बनर्जी सरकार की पोल खोल दी है। जनता के पैसे की लूट अब और बर्दाश्त नहीं होगी।
कुलदीप माइती ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का काम करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। लेकिन बंगाल में ममता दीदी विकास के नाम पर सिर्फ धोखा दे रही हैं। विधानसभा उपचुनाव में जनता इसका जवाब वोट से देगी। कुलदीप माइती ने सीएजी  रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि सरकारी खजाने में घोटाला, शिक्षा और स्वास्थ्य में धांधली, ये सब सीएजी  रिपोर्ट में साफ है। भाजपा चुप नहीं बैठेगी। हम सड़क से लेकर सदन तक ममता सरकार से सवाल पूछेंगे और हल्ला बोल करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे बूथ स्तर तक जाकर लोगों को जागरूक करें।
ये चुनाव सिर्फ 2 सीट का नहीं है। ये बंगाल के भविष्य का चुनाव है। टीएमसी  की गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार के खिलाफ ये जनता का जनादेश होगा। कुलदीप माइती ने भरोसा जताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद से इस विधानसभा उपचुनाव में कमल जरूर खिलेगा।
कुलदीप माइती पूर्वी भारत की प्रमुख माइक्रोफाइनेंस कंपनी वीएफएस  कैपिटल लिमिटेड के एमडी  और सीईओ  हैं। उन्हें माइक्रोफाइनेंस सेक्टर में एक अनुभवी सोशल एंटरप्रेन्योर के तौर पर जाना जाता है। उनकी अगुवाई में कंपनी ने पूर्वी भारत में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है और वर्तमान में 14 राज्यों में लगभग 280 शाखाओं के माध्यम से चार लाख से अधिक महिला ग्राहकों को वित्तीय सेवाएं प्रदान कर रही है।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News