तारकेश्वर धाम के मार्ग में देव दीपावली एवं पूर्णिमा के अवसर पर
निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं चश्मे का वितरण
कोलकाता, ५ नवंबर २०२५, बुधवार, अपने चिकित्सा क्षेत्र के सेवा कार्यों को गतिशील रखते हुए सोसायटी बेनिफिट सर्किल ने देव दीपावली के शुभावसर पर हमीरागछी स्थित अपने चिकित्सालय से ग्रामीण लोगों के सहायतार्थ चश्मों का निःशुल्क वितरण किया। करीब ८६ चश्मों का वितरण हुआ जो की प्रत्येक माह किया जाता है। साथ ही कावंड़ियों के सेवार्थ निःशुल्क चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया, यह ४ नवंबर को संध्या ४.०० बजे से ५ नवंबर शाम तक जारी रहा। ज्ञात रहे की प्रत्येक पूर्णिमा के अवसर पर यह निःशुल्क प्राथमिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाता है। संस्था के अध्यक्ष पवन बंसल के मार्गदर्शन में संस्था के अनु मिश्रा, अरुण झुनझुनवाला एवं चक्षु चिकित्सक शमीम अहमद आदि ने शिविर को सफल बनाने में अपनी पूर्ण भागीदारी निभाई। सेवा परमो: धर्म: एवं वसुधैव कुटुंबकम् के मंत्रों को आत्मसात कर संस्था निरंतर सेवा कार्यों में संलग्न है सभी जानकारी संस्था के प्रधान सचिव आदित्य विक्रम तुलस्यान (चीकू) ने दी।
