चार महीने से वेतन नहीं मिलने पर निर्मल साथी कर्मियों का आक्रोश,
नगर निगम के दोनों गेट बंद कर जताया विरोध
आसनसोल : गुरुवार को आसनसोल नगर निगम के विभिन्न बोरों में निर्मल साथी प्रकल्प के तहत कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों ने बकाया वेतन को लेकर नगर निगम मुख्यालय के दोनों गेट बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कर्मियों का कहना है कि उन्हें चार महीने से वेतन नहीं मिला है, जिसके कारण उनका परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहा है। से ही निगम मुख्यालय के सामने बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी इकट्ठा हुए और वेतन भुगतान की मांग को लेकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से अपनी सेवाएं दे रही हैं, लेकिन चार महीने से वेतन न मिलने के कारण घर का खर्च उठाना मुश्किल हो गया है।
कर्मियों ने निगम प्रशासन से तत्काल वेतन भुगतान की मांग की और चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगी। धरना प्रदर्शन दोपहर 2 बजे तक जारी रहा। इस दौरान निगम मुख्यालय परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना रहा।
धरने के चलते निगम मुख्यालय का कामकाज भी प्रभावित हुआ। प्रदर्शनकारी कर्मियों ने स्पष्ट कहा कि वेतन का भुगतान होने तक वे संघर्ष जारी रखेंगी।