पश्चिम बर्दवान में PHE कॉन्ट्रेक्टर कर्मियों का विरोध प्रदर्शन,

 दो महीने से वेतन बकाया

पश्चिम बर्दवान में PHE कॉन्ट्रेक्टर कर्मियों का विरोध प्रदर्शन,

 

गुरुवार को ऑल बंगाल तृणमूल PHE कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन पश्चिम बर्दवान जिला कमेटी की ओर से आसनसोल के PHE कार्यालय के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

यूनियन सदस्यों ने बताया कि जिले में पंप ऑपरेटर और बाल्व ऑपरेटरों को पिछले दो महीनों से वेतन नहीं मिला है। इसको लेकर कर्मचारियों में गहरा रोष है।

उनकी प्रमुख मांग है कि PHE कर्मियों को कॉन्ट्रैक्टर के अधीन से हटाकर सीधे PHE विभाग के अधीन लाया जाए, ताकि वेतन समय पर मिल सके। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनकी ड्यूटी 24 घंटे की होती है, जिसके लिए कोई निश्चित समय सीमा तय नहीं की गई है। कर्मचारियों ने मांग की कि ड्यूटी के समय की भी स्पष्ट व्यवस्था की जाए, जिससे वे समय से काम पर आ सकें और समय से अपने घर लौट सकें।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News