अग्निमित्रा पाल के नेतृत्व में सड़क अवरोध
आसनसोल में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन,
आसनसोल : दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के न्यू इगारा बादाम मोड़ पर आज भाजपा ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा नेत्री अग्निमित्रा पाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सड़क अवरोध कर प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया।
अग्निमित्रा पाल ने आरोप लगाया कि इस क्षेत्र से बड़े-बड़े वाहन गुजरते हैं, लेकिन सड़क की स्थिति बेहद खराब है। जगह-जगह गड्ढे ही गड्ढे नजर आते हैं। बार-बार शिकायत के बावजूद प्रशासन इस समस्या के समाधान में नाकाम रहा है। इसके कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और यातायात प्रभावित हो रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि इलाके में पानी की समस्या गंभीर बनी हुई है। इन सभी मुद्दों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर विरोध दर्ज कराया।
अग्निमित्रा पाल ने चेतावनी दी कि यदि 10 दिनों के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो भाजपा इससे भी बड़ा आंदोलन करेगी।
