नियामतपुर में गोलीकांड, इलाके में दहशत का माहौल

नियामतपुर में गोलीकांड, इलाके में दहशत का माहौल

नियामतपुर में एक व्यक्ति को गोली मार दी गई , जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है

नियामतपुर : शुक्रवार की रात नियामतपुर में एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। बताया जा रहा है कि यह घटना इस इलाके में पहली बार हुई है, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान जावेद के रूप में हुई है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जावेद नामक यह व्यक्ति जलपाईगुड़ी की करोड़ों रुपये की पुश्तैनी जमीन को लेकर चल रहे विवाद में शामिल था। माना जा रहा है कि जलपाईगुड़ी में चल रहे उसी जमीन विवाद के कारण जावेद की हत्या की गई।WhatsApp Image 2025-08-30 at 12.54.42
उल्लेखनीय है कि जावेद आसनसोल नगर निगम के कुल्टी बोरोज़ कार्यालय में कर्मचारी था। शुक्रवार रात जब वह अपने घर के पास पैदल जा रहे थे, तभी बाइक पर सवार दो अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोली चला दी। सूत्रों के अनुसार, जलपाईगुड़ी में रहमान परिवार के पास करोड़ों की पुश्तैनी जमीन है, जिसे लेकर उनके रिश्तेदारों के बीच वर्षों से विवाद चल रहा है। कुछ महीने पहले जमीन की बिक्री को लेकर विवाद और भी गंभीर हो गया था। उस समय जावेद के घर पर हमला भी किया गया था। उस हमले का आरोप भी आसनसोल के ही एक रिश्तेदार पर लगा था।
अब यह चर्चा हो रही है कि क्या शुक्रवार की रात हुआ यह गोलीकांड उसी जमीन विवाद का नतीजा है या इसके पीछे कोई और कारण है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। इस घटना को लेकर इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News