"दुर्गा पूजा पर काशी विश्वनाथ सेवा समिति की विशेष जल सेवा"
दुर्गा पूजा अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कोलकाता के विभिन्न पूजा पंडालों—मोहम्मद अली पार्क, बड़तल्ला मोड़, बिधान गार्डन सहित कई स्थानों पर नि:शुल्क शीतल जल सेवा शिविर संचालित कर रही है। साथ ही अनेक संस्थाओं को भी समिति द्वारा नि:शुल्क जल उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु व आमजन लाभान्वित हो रहे हैं।
इस सेवा कार्य का शुभारंभ समिति के अध्यक्ष विवेक गुप्ता एवं सचिव बिमल दीवान के मार्गदर्शन में, सह सचिव पवन बंसल व सुभाष सांवलदावाला की देखरेख में किया गया। इस अवसर पर सुभाष गोयनका, संजय अग्रवाल, महेश काबरा, देवकीनंदन धेलिया तथा यूथ एसोसिएशन के सुरेन्द्र शर्मा सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
समिति के सह सचिव पवन बंसल ने कहा—
"विभिन्न क्षेत्रों में जल सेवा कार्य निरंतर चलाया जा रहा है। यह सेवा श्रद्धालुओं को राहत देने के साथ ही समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक है।"
