पार्क सर्कस में भयानक हादसा

लैंप पोस्ट से टकराया डंपर

पार्क सर्कस में भयानक हादसा

निज संवाददाता : गुरुवार सुबह पार्क सर्कस में भयानक हादसा हुआ। डंपर बेकाबू होकर एक लैंप पोस्ट से टकराकर पलट गया। टक्कर से लैंप पोस्ट ज़मीन से उखड़कर पास की एक कैब में जा घुसा। हालांकि इस घटना में  किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इस घटना से भारी ट्रैफिक जाम लग गया। इलाके में गहरा तनाव फैल गया।
बताया जाता है कि गुरुवार सुबह पार्क सर्कस के ब्रिज नंबर 4 पर साइंस सिटी जाने वाले रास्ते पर एक डंपर बेकाबू होकर सड़क किनारे एक लैंप पोस्ट से टकराकर पलट गया। टक्कर से लैंप पोस्ट ज़मीन से उखड़कर सड़क पर एक कैब पर गिर गया। कार का शीशा टूट गया और लैंप पोस्ट का एक हिस्सा कार के अंदर चला गया। कार में एक युवक अकेला था। वह तुरंत बाहर निकल गया। पता चला है कि उसे कोई चोट नहीं आई।
पार्क सर्कस का ब्रिज नंबर 4 बहुत ज़रूरी सड़क है। सुबह डंपर पलटने से ट्रैफिक जाम लग गया। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। डंपर को हटाने का काम शुरू हो गया। पुलिस ने गाड़ी को कंट्रोल कर लिया। कैब गाड़ी में बैठे युवक ने कहा-मुझे चोट नहीं आई है। मैं ठीक हूं। लेकिन मैं घबराया हुआ हूं।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News