एसआईआर से जुड़े कार्य में जालसाजी करने पर हो सकती है सजा

चुनाव आयोग ने जारी किया निर्देश

एसआईआर से जुड़े कार्य में जालसाजी करने पर हो सकती है सजा


निज संवाददाता : बंगाल में एसआईआर से जुड़े कार्यों में अब कोई दस्तावेज़ों में जालसाजी करता है तो उसे सज़ा देने का निर्देश आयोग ने दिया है। सात साल तक की कैद हो सकती है। इसके साथ ही जुर्माना भी हो सकता है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से इस संबंध में लिखित बयान जारी किया गया है।
भारतीय न्याय संहिता की धारा 337 के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति वोटर कार्ड, आधार कार्ड, जन्म-विवाह, मृत्यु प्रमाण पत्र, अदालत के दस्तावेज़, सरकारी कार्यालय के दस्तावेज़, किसी सरकारी कर्मचारी के जारी प्रमाण पत्र, या पावर ऑफ अटॉर्नी जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज़ों में जालसाजी करता है तो उस व्यक्ति के खिलाफ सात साल की सज़ा और जुर्माना हो सकता है।
एसआईआर को लेकर राज्य की राजनीति में उथल-पुथल मची हुई है। आए दिन अलग-अलग शिकायतें और दावे किए जा रहे हैं, जिससे स्थिति गर्म है। इसी बीच, विरोध प्रदर्शन, रात भर धरना, नारेबाज़ी देखी गई। हाल ही में राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में बार-बार हंगामा हुआ है। मंगलवार 9 दिसंबर को, ब्रेन स्ट्रोक से पीड़ित, नामखाना के बीएलओ  को लेकर, मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के सामने तृणमूल समर्थक बीएलओ-संगठन के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया।
इसी दिन सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर  से जुड़े एक मामले में चुनाव आयोग के वकील ने कहा कि पश्चिम बंगाल में सीईओ  के कार्यालय का घेराव किया जा रहा है। जगह-जगह जिला अधिकारियों के कार्यालयों का घेराव किया जा रहा है। राज्य सरकार को हमारा सहयोग करना चाहिए और हमें सुरक्षा देनी चाहिए। अगर राज्य सरकार इनकार करती है तो हमें पुलिस को प्रतिनियुक्ति पर लेना होगा। अगर हम स्थानीय पुलिस पर भरोसा नहीं कर सकते हैं तो केंद्रीय बल लेना होगा। 
एसआईआर के दौरान ही अचानक बीमार पड़ गए, मातंगिनी हाजरा बालिका विद्यालय के प्रिंसिपल देबाशीष दास, जो दक्षिण 24 परगना के, नामखाना ब्लॉक के 276 नंबर बूथ के बीएलओ  के रूप में काम कर रहे थे। परिवार ने आरोप लगाया कि एसआईआर  के काम के दबाव के कारण उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ है। इसके बाद, एसएसकेएम  मेडिकल कॉलेज अस्पताल के क्रिटिकल केयर यूनिट में उनका इलाज चल रहा था। मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद, एम्बुलेंस से बीमार बीएलओ को मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के सामने ले जाया गया। वहां, तृणमूल समर्थक बीएलओ के संगठन बीएलओ  अधिकार रक्षा समिति ने विरोध प्रदर्शन किया।
इस बीच, बंगाल में बीएलओ  की सुरक्षा की मांग को लेकर दायर एक मामले में, सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया है। एसआईआर  में शामिल बीएलओ और अन्य अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर नोटिस दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने आयोग से पूछा-एसआईआर  में शामिल बीएलओ और अन्य अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं?
जवाब में आयोग ने कहा-बीएलओ और अन्य अधिकारियों की सुरक्षा के लिए राज्य को पत्र लिखा गया है। सुप्रीम कोर्ट ने आयोग से आगे कहा-इस समय आयोग के लिए बूथ लेवल अधिकारी काम कर रहे हैं। आयोग के लिए काम करने वाले बीएलओ  को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी आपकी ही है।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News