भाजपा के परिवर्तन सभा के विरोध में मंत्री मलय घटक के नेतृत्व में टीएमसी का प्रतिवाद जनसभा 

भाजपा के परिवर्तन सभा के विरोध में मंत्री मलय घटक के नेतृत्व में टीएमसी का प्रतिवाद जनसभा 

सप्ताह भर पहले आसनसोल जिला भाजपा के द्वारा आसनसोल गिरजा मोड़ के समीप एक परिवर्तन जनसभा का आयोजन किया गया था। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य आए थे। इस जनसभा के माध्यम से भाजपा ने आसनसोल जिला में अपना शक्ति प्रदर्शन दिखाने की कोशिश की थी। यह शक्ति प्रदर्शन देखकर तृणमूल कांग्रेस कहां चुप बैठने वाली थी। क्योंकि वह सत्तासिन पार्टी है। वह तो अपनी ताकत दिखाएगी ही। वह ताकत रविवार की दोपहर बाद तीन बजे आसनसोल सिटी बस स्टैंड के समीप देखने को मिली। जहां तृणमूल कांग्रेस के तरफ से केंद्र सरकार के एस आई आर के माध्यम से गणतांत्रिक अधिकार छिनने के मुद्दे पर एक प्रतिवाद जनसभा का आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व आसनसोल उत्तर विधानसभा के विधायक सह राज्य के कानून एवं श्रम मंत्री मलय घटक ने किया। इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के उपमेयर वसीम उल हक अभिजीत घटक, जमुरिया के विधायक हरेराम सिंह, विभिन्न बोरो के चेयरमैन सहित हजारों के तादाद में जनता शामिल थी। जिसमें काफी संख्या में महिलाए उपस्थित थी। इस मौके पर मंत्री मलाई घटक ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ दिन पहले आसनसोल में एक जनसभा हुआ था। जिसमें उनके प्रदेश अध्यक्ष आए थे। मैंने तो सामने से नहीं देखा। लेकिन वीडियो रिकॉर्डिंग में मैंने देखा कि उनके मंच के दाएं तरफ कोयला माफिया और बाएं तरफ भूमि माफिया बैठे हुए हैं। आसनसोल की जनता उनके चरित्र को अच्छी तरीका से जानती है। ये लोग किस तारीका से  आम जनता के ऊपर अत्याचार करते हैं। ये लोग बिहार में सरकार में आए तो ठेला वाले और गरीब लोगों के घर के ऊपर बुलडोजर चलवा दिया। यह लोग अतिक्रमण और सड़क साफ करने के नाम पर गरीब गुरबा के दुकान और झोपड़ियां पर भी बुलडोजर चलवा देंगे। लेकिन तृणमूल कांग्रेस के लिए सभी भाई हैं। एक टोटो चलने वाला या झोपड़ी में दुकान करने वाला सभी के साथ तृणमूल कांग्रेस खड़ी है। तृणमूल कांग्रेस कभी किसी गरीब के पेट पर लात मारने का कार्य नहीं करती है। राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 100 जन कल्याण योजना चल रही हैं। मुफ्त में राशन, स्वास्थ्य साथी कार्ड के माध्यम से इलाज, महिलाओं को आत्मनिर्भर करने के लिए लक्ष्मी भंडारे योजना, छात्रों को पढ़ने के लिए कन्याश्री योजना, जोहर योजना, वृद्धा पेंशन का लाभ केवल पश्चिम बंगाल में मिलता है। पश्चिम बंगाल सरकार अब तक 18 लाख लोगों को आवास योजना के तहत घर वितरण कर चुकी है। अभी और भी ऐसे गरीब लोग हैं। जिनको छत नसीब नहीं है। उनको भी घर मुहैया कराई जाएगी। वहीं केंद्र की सरकार आम जनता के हक को छिनने का काम कर रही है। एस ए आर के माध्यम से लोगों का मतदाता सूची से नाम हटाने का षडयंत्र रचा जा रहा है। उनके मताधिकार को छिनने  और लोगों को परेशान करने का कार्य चुनाव आयोग के माध्यम से किया जा रहा है। लेकिन तृणमूल कांग्रेस डरने वाली नहीं है। क्योंकि बंगाल के जनता के साथ आसनसोल की जनता जानती है कि उनके साथ तृणमूल कांग्रेस और ममता बनर्जी खड़ी हैं। उनके हर सुख दुख की साथी तृणमल कांग्रेस है। इसलिए वह भाजपा के माया जाल में फंसने वाली नहीं है। वही जमुरिया के विधायक हरे राम सिंह ने बिहार उत्तर प्रदेश और झारखंड के निवासीयों को आकर्षित करने के लिए भोजपुरी भाषा में अपने वक्तव्य को रखा। उन्होंने कहा कि जो पार्टी विशेष गहन जांच के लिए बी एल ए 2 नहीं दे पा रही है। वह पार्टी परिवर्तन की दावा कर रही है। यह हास्यपद बात है। परिवर्तन के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है। ममता बनर्जी को शरीर का कोई अंग नहीं था जिसे माकपा ने नहीं चोट पहुंचाई हो। सिर से लेकर पैर तक वह मार खाई है। तब जाकर वह परिवर्तन लाई। यह बिहार नहीं बंगाल है। आसनसोल मलय घटक की घाटी है। बंगाल ममता बनर्जी का दुर्ग है । यहां भाजपा का दाल गलने वाला नहीं है।उन्होंने कहां की मां बहने यहां बैठी हुई हैं। कहा जा रहा है कि बिहार में ₹10000 महिलाओं को दी गई। जबकि यहां प्रति साल 12000 रुपया महिलाओं को दी जाती है। सत्ता आपकी हाथ में है। आप लोग तृणमूल कांग्रेस के हाथ को मजबूत करें। तृणमूल कांग्रेस आप लोग के साथ खड़ी है। वही उपमेयर अभिजीत घटक ने अपने संबोधन मे कहा कि बिहार में₹10000 का लोभ देकर वोट खरीदा गया। बाद में सरकार बनने के बाद अतिक्रमण हटाने के नाम पर गरीबों का घर मकान दुकान पर बुलडोजर चलवा दिया गया। भाजपा केवल आम लोगों को हक छिऩने और परेशान करने की कार्य करती है। इससे दूर ही रहे। जबकि वसीम उल हक ने कहा कि भाजपा परिवर्तन करने की बात कह रही है ।वह आज यहां आकर देख ले की आसनसोल में तृणमूल कांग्रेस की शक्ति कितनी है। पश्चिम बर्दवान जिला के सभी नौ सीट 2026 के चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के झोली में आने वाली है।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News