आरजी कर पीड़िता का नाम उजागर करने के लिए...

 -कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त ने हाईकोर्ट से मांगी माफी

आरजी कर पीड़िता का नाम उजागर करने के लिए...

निज संवाददाता : कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त विनीत कुमार गोयल ने आरजी कर बलात्कार और हत्या मामले में पीड़िता का नाम अनजाने में उजागर करने के लिए कलकत्ता उच्च न्यायालय से माफ़ी मांगी। 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी गोयल ने अपने वकीलों द्वारा न्यायमूर्ति राजा शेखर मंथा और न्यायमूर्ति अजय कुमार गुप्ता की खंडपीठ को सौंपे गए एक पत्र के माध्यम से खेद व्यक्त किया। गुरुवार को दिया गया यह पत्र गोयल के खिलाफ दायर अदालती अवमानना मामले की सुनवाई का हिस्सा था। पत्र में, पूर्व पुलिस अधिकारी ने कहा कि मेरा कोई दुर्भावनापूर्ण इरादा नहीं था। मैं खेद व्यक्त करता हूं। 
यह घटना पिछले साल की है जब कोलकाता पुलिस आयुक्त के रूप में कार्यरत गोयल ने आरजी कर अस्पताल में हुए भयावह बलात्कार और हत्या की घटना के बाद एक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान अनजाने में पीड़िता का नाम उजागर कर दिया था। इस खुलासे की व्यापक निंदा हुई और कलकत्ता उच्च न्यायालय में अवमानना याचिका दायर की गई। अदालत ने माफीनामे पर संज्ञान लिया और अवमानना कार्यवाही का निपटारा कर दिया। हालांकि, पीठ ने स्पष्ट किया कि कोलकाता पुलिस जैसे अनुशासित बल के अधिकारियों से ऐसी चूक स्वीकार्य नहीं है। अदालत ने पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक को सलाह दी कि वे संवेदनशील मामलों में अधिकारियों द्वारा अधिक सावधानी बरतने के लिए और प्रशिक्षण प्रदान करें और कार्यशालाएँ आयोजित करें। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील जय अनंत देहाद्राय ने माफ़ी मांगने पर आपत्ति जताते हुए कहा- "यहां माफ़ी मांगने का कोई सवाल ही नहीं है। हम इसे स्वीकार नहीं कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के कई आदेशों में कहा गया है कि पीड़िता का नाम सार्वजनिक नहीं किया जा सकता। 
गोयल का बचाव करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता संदीपन गांगुली और मेनका गुरुस्वामी ने कहा-"सीबीआई इस घटना की जांच की मांग कर रही है। यह घटना अचानक हुई। यह किसी को नीचा दिखाने के इरादे से नहीं कहा गया था। उन्होंने खेद व्यक्त किया है।

Tags:

About The Author

Ajay Kumar Mohta Picture

करीबन तेरह वर्ष पहले हमने अपनी यात्रा शुरू की थी। पाक्षिक के रूप में गंभीर समाचार ने तब से लेकर अब तक एक लंबा रास्ता तय किया। इस दौरान राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई तरह के परिवर्तन घटित हो चुके हैं जिनका हमारे जीवन पर काफी प्रभाव पड़ा। इसी तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में भी कई उतार-चढ़ाव आए हैं। सोशल व डिजिटल मीडिया के इस दौर में प्रिट में छपने वाले अखबारों व पत्रिकाओं पर संकट गहरा रहे हैं। बावजूद इसके हमारा मानना है कि प्रिंट मीडिया की अहमियत कम नहीं हुई है। और इसी विश्वास के साथ हमने अपनी निरंतरता जारी रखी है। अब हम फिर से नए कलेवर व मिजाज के साथ आपके सामने हाजिर हुए हैं।

Advertisement

Latest News