आसनसोल में मूसलाधार बारिश, शहर पानी-पानी

आसनसोल में मूसलाधार बारिश, शहर पानी-पानी

सोमवार को आसनसोल शहर में मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया।

सोमवार को आसनसोल शहर में मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। दिनभर जारी बरसात से हालात ऐसे बने मानो सड़कों पर नदियां बह रही हों।
 
स्टेशन रोड पर स्टेशन जाने से पहले रेलवे पुल के नीचे, रेल पार जाने वाले पुल के नीचे, दोमहानी जाने वाले पुल के नीचे, चांदमारी पुल के नीचे और बर्नपुर के त्रिवेणी मोड़ से पहले स्थित रेलवे पुल के नीचे भारी जलभराव हो गया।WhatsApp Image 2025-09-15 at 21.46.07
 
भारी पानी के कारण लोगों के लिए पैदल चलना भी मुश्किल हो गया, वहीं वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंसते और डूबते नजर आए। दिनभर हुई लगातार बारिश ने पूरे आसनसोल को बेहाल कर दिया और नागरिकों की मुश्किलें बढ़ा दीं।
 
स्थानीय निवासी एक महिला ने बताया, “हर साल बारिश में यही हाल होता है, लेकिन इस बार तो पानी इतना भर गया कि घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया।” वहीं स्टेशन रोड के दुकानदार संजय सिंह ने कहा, “ग्राहक भी नहीं आ पाए, गाड़ियां तक पानी में फंस गईं। प्रशासन को जलनिकासी की व्यवस्था पहले करनी चाहिए।”
 
लोगों ने आरोप लगाया कि जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से हालात बिगड़े हैं और प्रशासन से त्वरित राहत उपायों की मांग की।
Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News