दक्षिण कोलकाता के लॉ कॉलेज में युवती से दुष्कर्म में तृणमूल कनेक्शन

कस्बा थाने की पुलिस ने दो छात्रों और एक पूर्व छात्र को किया गिरफ्तार

दक्षिण कोलकाता के लॉ कॉलेज में युवती से दुष्कर्म में तृणमूल कनेक्शन

निज संवाददाता। कोलकाता के एक कॉलेज में युवती से दुष्कर्म का आरोप। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसी कॉलेज के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक पूर्व छात्र और कॉलेज का कर्मचारी है। अन्य दो कॉलेज के वर्तमान छात्र हैं। बुधवार 25 जून को हुई घटना के बाद पीड़ित लड़की ने कस्बा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पार्क सर्कस स्थित कोलकाता नेशनल मेडिकल कॉलेज में उसकी शारीरिक जांच कराई गई। गुरुवार शाम को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। एक को पुलिस ने आधी रात को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों को शुक्रवार को अलीपुर कोर्ट में पेश किया गया।
पुलिस ने आरोपियों के नाम नहीं बताए। सूत्रों के मुताबिक युवती की शिकायत के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। ये सभी कॉलेज से जुड़े हुए हैं। तीनों आरोपियों में से एक ने कॉलेज कैंपस के अंदर युवती से दुष्कर्म किया। घटना 25 जून की शाम 7:30 से 10:50 बजे के बीच हुई। पुलिस ने आरोपियों की पहचान 'जे', 'एम' और 'पी' के रूप में की है।
शिकायत मिलने के बाद लड़की का शारीरिक परीक्षण कराया गया। पुलिस ने गवाहों के बयान भी दर्ज किए। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और फिलहाल उसे घेर लिया गया है। घटनास्थल पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। वहां से फोरेंसिक सैंपल लिए जाएंगे।
पुलिस ने बताया कि एफआईआर में नामजद दो लोगों को बुधवार शाम को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने एक व्यक्ति को शाम 7:20 बजे और दूसरे को शाम 7:35 बजे तालबगान क्रॉसिंग के पास सिद्धार्थ शंकर शिशु रॉय उद्यान के सामने से गिरफ्तार किया। इन दोनों से पूछताछ के बाद तीसरे आरोपी को रात करीब 12:30 बजे उसके घर से गिरफ्तार किया गया। तीनों से उनके मोबाइल फोन ले लिए गए। पुलिस शुक्रवार को उन्हें कोर्ट में पेश करेगी और पूछताछ के लिए उनकी हिरासत की मांग करेगी।

Tags:

About The Author

Ajay Kumar Mohta Picture

करीबन तेरह वर्ष पहले हमने अपनी यात्रा शुरू की थी। पाक्षिक के रूप में गंभीर समाचार ने तब से लेकर अब तक एक लंबा रास्ता तय किया। इस दौरान राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई तरह के परिवर्तन घटित हो चुके हैं जिनका हमारे जीवन पर काफी प्रभाव पड़ा। इसी तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में भी कई उतार-चढ़ाव आए हैं। सोशल व डिजिटल मीडिया के इस दौर में प्रिट में छपने वाले अखबारों व पत्रिकाओं पर संकट गहरा रहे हैं। बावजूद इसके हमारा मानना है कि प्रिंट मीडिया की अहमियत कम नहीं हुई है। और इसी विश्वास के साथ हमने अपनी निरंतरता जारी रखी है। अब हम फिर से नए कलेवर व मिजाज के साथ आपके सामने हाजिर हुए हैं।

Advertisement

Latest News