बालकनी से गिरी 20 वर्षीय छात्रा

4 घंटे इलाज के बाद तोड़ा दम

बालकनी से गिरी 20 वर्षीय छात्रा

कपड़े सुखाने के दौरान हुआ हादसा, पुलिस जाँच में जुटी

इंदौर : शहर के तिलक नगर इलाके में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ। 20 वर्षीय छात्रा खुशी बंसल कपड़े सुखाने के लिए दूसरी मंजिल की बालकनी में गई थी, तभी अचानक पैर फिसलने से वह नीचे गिर गई।

अस्पताल में 4 घंटे चली जिंदगी की जंग

गंभीर चोट लगने के बाद परिजन उसे तुरंत एमवाय अस्पताल लेकर पहुँचे। डॉक्टरों ने करीब चार घंटे तक लगातार इलाज किया, लेकिन गंभीर सिर की चोट के कारण खुशी ने दम तोड़ दिया।

साधारण है परिवार की आर्थिक स्थिति

तिलक नगर पुलिस के मुताबिक, खुशी निवासी संविद नगर की रहने वाली और बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। हादसे के समय परिवार घर पर ही था।

छात्रा के भाई राजू ने बताया कि परिवार किराए के मकान की दूसरी मंजिल पर रहता है। पिता सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते हैं, जबकि भाई निजी काम करता है। खुशी तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी।

पुलिस ने शुरू की जाँच

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। हादसे की पूरी परिस्थितियों की गहनता से जाँच की जा रही है

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News