माहेश्वरी-चंदेरी जैसी विरासत को आधुनिक औद्योगिक ढाँचे से जोड़ा जा रहा है  : केन्द्रीय सचिव 

माहेश्वरी-चंदेरी जैसी विरासत को आधुनिक औद्योगिक ढाँचे से जोड़ा जा रहा है  : केन्द्रीय सचिव 

श्रीमती नीलम शमी राव ने कहा कि मध्यप्रदेश ने औद्योगिक विकास के लिए ग्रीनफील्ड भूमि उपलब्ध कराकर देश में एक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

भोपाल। श्रीमती नीलम शमी राव ने कहा कि मध्यप्रदेश ने औद्योगिक विकास के लिए ग्रीनफील्ड भूमि उपलब्ध कराकर देश में एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। धर का पीएम-‍मित्रा पार्क 2,158 एकड़ भूमि पर विकसित किया जा रहा है और यह देश का सबसे बड़ा व सबसे लागत-प्रभावी टेक्सटाइल पार्क होगा। इस पार्क की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहाँ ‘फार्म-टू-फैशन’ की पूरी वैल्यू चेन उपलब्ध कराई जाएगी। कपास उत्पादन से लेकर वस्त्र निर्माण और तैयार परिधान तक की सभी प्रक्रियाएँ एक ही स्थान पर होंगी। उन्होंने कहा कि राज्य ने अपनी पारंपरिक ताकत को आधुनिक ढाँचे से जोड़ने का निर्णय लिया है। माहेश्वरी और चंदेरी जैसी धरोहरों को आधुनिक औद्योगिक संरचना और वैश्विक बाजार से जोड़कर मध्यप्रदेश ने एक नया अध्याय लिखा है। इस पार्क के लिए लगभग 2,000 करोड़ रूपये की विस्तृत योजना तैयार की गई है और इसका पर्यावरणीय मंजूरी पहले ही सुनिश्चित की जा चुकी है, जिससे निवेशकों को अतिरिक्त औपचारिकताओं से मुक्त रहना होगा।
श्रीमती राव ने बताया कि पार्क में ज़ीरो लिक्विड डिस्चार्ज CETP, SCADA आधारित यूटिलिटीज़, कमांड-एंड-कंट्रोल सेंटर, टेस्टिंग एवं ट्रेनिंग सेंटर, औद्योगिक आवास और प्लग-एंड-प्ले इंफ्रास्ट्रक्चर जैसी अत्याधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि यह सब उद्योगों को उच्चतम मानकों के साथ काम करने का अवसर देगा और उन्हें विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अगले 14–16 महीनों में पार्क पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा। यह केवल उद्योगों को राहत ही नहीं देगा, बल्कि मध्यप्रदेश के किसानों और बुनकरों को भी सीधे जोड़कर उन्हें स्थायी लाभ पहुँचाएगा।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News