सेवा पखवाड़ा के तहत ग्वालियर सहित संभाग के सभी जिलों में गतिविधियां जारी

ग्वालियर में हुई मैराथन और अन्य जिलों में हुए स्वच्छता पर केन्द्रित कार्यक्रम

सेवा पखवाड़ा के तहत ग्वालियर सहित संभाग के सभी जिलों में गतिविधियां जारी

संभाग के अशोकनगर जिले में सेवा पखवाड़ा के तहत ग्राम गहोरा में जल स्त्रोतों के सफाई के लिये सामूहिक श्रमदान किया गया। इस दौरान गाँव के हैण्डपम्पों के आसपास सफाई कर कीचड हटाया गया व सुरक्षित जल निकासी कर ग्रामीणजनों को जागरूक किया गया। 

 इसी तरह गुना जिले में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत शारदा विद्यालय कैंट में निबंध लेखन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। साथ ही आयुष विभाग व नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारियों ने सहयोगी स्वच्छता टीम सिद्धिविनायक वेस्ट मैनेजमेंट की उपस्थिति में विवेक कॉलोनी गुनिया नदी के उदगम स्थल पर श्रमदान कर शहर के नागरिकों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया गया । इसी क्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा श्रमदान एवं स्वच्छता के लिए जागरूकता रैली निकाली। 

शिवपुरी जिले में सेवा पखवाड़े के तहत नगर में साफ-सफाई के कार्य निरंतर संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को वार्ड क्रमांक-27 साईं बाबा मंदिर के पास सफाई कर कचरा उठाया गया। शंकर कॉलोनी क्षेत्र का डंप कचरा भी साफ कराया गया। इसी प्रकार वार्ड क्रमांक-34 एवं वार्ड क्रमांक 35 में नालियों और गटरों की सफाई की गई। 

दतिया जिले में सेवा पखवाड़ा के तहत रविवार को शहर के वार्ड-31 के अंतर्गत श्री स्वामी जी महाराज पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं के बीच स्वच्छता संवाद हुआ। साथ ही स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्र-छात्राओं से स्वच्छता से संबंधित कुछ प्रश्न भी पूछे गए, सही उत्तर देने वाले छात्र-छात्राओं को चिन्हित किया गया, जिन्हें प्रतियोगिता के तहत पुरस्कृत किया जायेगा। 

 

 

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News