सहायक पटवारी संघ ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

सहायक पटवारी संघ ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

सहायक पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसीलदार कुलदीप सिंह ठाकुर को एक ज्ञापन सौंपा है।

पलेरा : सहायक पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसीलदार कुलदीप सिंह ठाकुर को एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा नियुक्त (लोकल यूथ) सहायक पटवारी लंबे समय से फसल गिरदावरी का काम कर रहे हैं, लेकिन सरकार ने उन्हें कोई पहचान नहीं दी है। संघ ने बताया कि सहायक पटवारियों को गिरदावरी, फार्मर रजिस्ट्री और किसानों से जुड़े अन्य कामों का मानदेय अब तक उनके खातों में नहीं भेजा गया है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो गई है। उन्होंने तहसीलदार से इन सभी समस्याओं को जल्द से जल्द हल करने की मांग की।
तहसीलदार कुलदीप सिंह ठाकुर ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वे जल्द ही वरिष्ठ अधिकारियों से इस बारे में बात करेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
तहसील अध्यक्ष मुकेश कुमार चढार ने कहा कि सरकार ने सहायक पटवारियों की भर्ती गिरदावरी के लिए की थी, जिसमें वे जीरे टेक लोकेशन पर जाकर खरीफ, रबी और जायद फसलों की गिरदावरी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि काम करते समय उन्हें जहरीले जीवों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि हल्का सर्वेयर गिरीश मोहन खरे को साँप ने काट लिया था और वे आज तक पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो पाए हैं। इसलिए, संघ ने सरकार से सुरक्षा किट देने की मांग की है।
उन्होंने यह भी कहा कि काम के दौरान उन्हें खुद का परिचय देना पड़ता है, इसलिए सरकार को उनके लिए पहचान पत्र जारी करना चाहिए।
प्रमुख मांगें
सहायक पटवारियों ने अपनी मांगों में ये प्रमुख बिंदु रखे हैं:
पहचान पत्र जारी करना।
मासिक मानदेय देना।
सुरक्षा किट उपलब्ध कराना।
खरीफ, जायद और रबी फसलों 2024-2025 का बकाया भुगतान करना।
नई नियुक्तियाँ बंद करना।
यह बैठक सहायक पटवारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हरीशचंद्र चढार के नेतृत्व और प्रदेश संगठन मंत्री मनोज कुमार विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में हुई। इसमें तहसील अध्यक्ष मुकेश कुमार चढार, उपाध्यक्ष अनिल कुमार अहिरवार, सचिव अखिलेश प्रजापति और अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News

विश्व फिजियोथैरेपी दिवस पर विश्व फिजियोथैरेपी दिवस पर
    भोपाल : उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने विश्व फिजियोथैरेपी दिवस पर सभी फिजियोथैरेपिस्ट को शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने
देहदान दूसरों को जीवन देने का ईश्वरीय कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रदेश में निजी विद्यालयों द्वारा फीस में अनियमित वृद्धि को रोकने के लिये प्रावधान
संस्कृत भाषा को लोकप्रिय बनाने के लिये संस्कृत विद्यालयों का संचालन
श्री रामकृष्ण बी.टी. कॉलेज, दार्जिलिंग में शिक्षक दिवस का कार्यक्रम भव्य रूप से सम्पन्न हुआ।
राज्य मंत्री श्री टेटवाल ने किया मिशन त्रिनेत्रम् का शुभारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देवतालाब शिव मंदिर में भगवान शिव की पूजा अर्चना और रुद्राभिषेक किया