संतोष की हरी झंडी के बाद भाजपा जिला कार्यकारिणियों का गठन शुरू

हरदा, मऊगंज, देवास और सागर ग्रामीण की सूची जारी

संतोष की हरी झंडी के बाद भाजपा जिला कार्यकारिणियों का गठन शुरू

भारतीय जनता पार्टी ने लंबे इंतज़ार के बाद जिलों में कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया तेज कर दी है।

भोपाल : भारतीय जनता पार्टी ने लंबे इंतज़ार के बाद जिलों में कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया तेज कर दी है। रविवार को हरदा, सागर ग्रामीण, मऊगंज और देवास जिलों से इसकी शुरुआत करते हुए नई टीम घोषित की गई। जल्द ही अन्य जिलों और प्रदेश स्तर पर भी कार्यकारिणी तथा राजनीतिक नियुक्तियों की घोषणा की जाएगी।

हरदा में 17 पदाधिकारियों की घोषणा

हरदा जिला अध्यक्ष राजेश सिंह वर्मा ने रविवार को कार्यकारिणी सूची जारी की। इसमें 17 पदाधिकारियों की घोषणा की गई है।

  • उपाध्यक्ष: जगदीश सोलंकी, प्रभुलाल पटेल, गयाशंकर पांडे, सुधीर सोनी, बिनोद गोते

  • महामंत्री: बसंत सिंह राजपूत, राजेंद्र गोदारा, मनोज निषाद

  • मंत्री: विजय पटेल, अखिलेश बांके, निखा दुबे, रुक्मणी गौर, ज्योति गहलोत, बिंदु गुर्जर, सपना अग्रवाल, पूजा शर्मा

  • कोषाध्यक्ष: समर्थ सिंहल

जिला अध्यक्ष वर्मा ने कहा कि नई टीम भाजपा की विचारधारा और योजनाओं को जनता तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य करेगी।

सागर ग्रामीण में 22 पदाधिकारियों की कार्यकारिणी

भाजपा ने सागर जिले में पहली बार दो जिला अध्यक्ष बनाने की घोषणा की है। इसमें ग्रामीण जिला अध्यक्ष रानी कुशवाह ने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से 22 पदाधिकारियों की कार्यकारिणी घोषित की।

  • उपाध्यक्ष: अनिल बिनोले, लक्ष्मण सिंह लोधी, उषा उर्मिल श्रीवास्तव, दौलत यादव, शैलेंद्र सिंह ठाकुर, विवेक मिश्रा, अभिजीत सिंह राजपूत, कमलेश्वरी गोविंद कुर्मी

  • महामंत्री: जितेंद्र चौहान, उमा कृष्ण खटीक, राजेश तिवारी

  • मंत्री: अमित नायक, साविता संतोष रोहित (अहरिवार), आकांक्षा अभय जैन, महेंद्र सिंह लोधी, पूनम वैभव कुचरेले, महेश पाठक, राजेन्द्र मिश्रा, प्रीति सिंह राजपूत

  • कोषाध्यक्ष: सचिन दुबे

  • कार्यालय मंत्री: संजय चौबे

  • सह कार्यालय मंत्री: राजाराम कुशवाहा

बाकी जिलों की कार्यकारिणी भी जल्द

हरदा और सागर ग्रामीण में कार्यकारिणी घोषित होने के साथ ही अब प्रदेश के अन्य जिलों में भी संगठन की टीम बनाने की प्रक्रिया तेज होगी। सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में अन्य जिलों की कार्यकारिणी की भी घोषणा की जाएगी। बीते दो दिनों में प्रदेश संगठन की बैठकों में इस मुद्दे पर गंभीर चर्चा हुई है। संगठन की प्राथमिकता ऐसे चेहरों को जिम्मेदारी देना है, जो सक्रिय रहकर आगामी नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों तक पार्टी को मजबूत आधार प्रदान कर सकें।

राजनीतिक और प्रशासनिक नियुक्तियों की तैयारी

भाजपा संगठनात्मक नियुक्तियों के साथ-साथ जल्द ही राजनीतिक नियुक्तियाँ भी करने जा रही है। जिलों के साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी की भी जल्द घोषणा होगी। माना जा रहा है कि प्रदेश नेतृत्व इन घोषणाओं को चरणबद्ध तरीके से करेगा, ताकि कार्यकर्ताओं में लगातार उत्साह बना रहे।

संतोष का भोपाल प्रवास और रणनीतिक बैठकें

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष रविवार को दो दिवसीय प्रवास पर भोपाल पहुँचे। उनके आगमन के बाद प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के निवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा मौजूद रहे।

इस दौरान नगरीय निकाय, मंडल, आयोगों और प्राधिकरणों में होने वाली राजनीतिक नियुक्तियों पर चर्चा हुई। साथ ही प्रदेश और जिलों की कार्यकारिणी के गठन तथा आगामी संगठनात्मक रणनीति और कार्ययोजना को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। इसके बाद ही रविवार देर रात कई जिलों की कार्यकारिणी सूची जारी की गई।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News