गेल (इंडिया) लिमिटेड द्वारा म्यूचुअल एड पार्टनर्स के साथ

ग्राम गोरखपुरा में ऑफ-साइट मॉक ड्रिल किया

गेल (इंडिया) लिमिटेड द्वारा म्यूचुअल एड पार्टनर्स के साथ

राजगढ़़ : गेल (इंडिया) लिमिटेड ने अपने म्यूचुअल एड पार्टनर्स के साथ सोमवार को गोरखपुरा गांव के पास एक ऑफ-साइट मॉक ड्रिल किया। मॉक ड्रिल का उद्देश्य गैस पाइपलाइन संचालन के दौरान किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयारियों का आकलन करना था। मॉक ड्रिल प्लेटफॉर्म का उपयोग आमजन और प्रशासन के अधिकारियों को बिजली के खंभों के खतरोंअतिक्रमण तथा थर्ड पार्टी डैमेज से होने वाले खतरों से अवगत कराने के लिए एक जागरुकता मंच के रूप में भी किया गया था।
मॉक ड्रिल के दौरान दिखाया गया कि गोरखपुरा गांव में गैस पाइपलाइन के ऊपर मुरुम खोदने के लिए एक जेसीबी चालक ‌द्वारा खुदाई किया जा रहा था और खुदाई के दौरान उसने पाइपलाइन को क्षति ग्रस्त कर दिया और गैस रिसाव होने लगा जिसकी सूचना एक राहगीर ने गेल के टोल फ्री नंबर 15101 पर दी गई थी और विजयपुर स्थित गेल नियंत्रण कक्ष (RGMC) को प्राप्त हुई थी। गेल की QRT team द्वारा मौके पर पहुंचकर उस क्षेत्र की घेराबंदी कर दी। फायर टेंडर और पाइप विभाग की मैंटेनेंस टीम को भी घटनास्थल पर भेजा गया।
गेल कंपनी के वरिष्ठ अधिकारीजिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रिसाव स्थल पर पहुंचे और पाया कि रिसाव एक बड़े रिसाव में बदल गया है। तुरंत गेल ने जिला प्रशासन से हस्तक्षेप के लिए अनुरोध किया। राजगढ़ प्रशासन को आपातकालीन कॉल किए गए। कलेक्‍ट्रेट कार्यालय से दमकल टीमनगरपालिका तथा SDRF टीम को तुरंत घटना स्थल पर पहुंचने के लिए निर्देशित किया गया।
अनुविभागीय (राजस्‍व) अधिकारी श्रीमति अंकिता जैनडी.सी. होमगार्ड श्री डी.आर. वर्मातहसीलदार श्री अनिल शर्मा भी घटनास्थल पर तुरंत पहुंचे। तब तक पाइपलाइन से लीक हो रही प्राकृतिक गैस ने पास के गुजर रही इलेक्ट्रिक लाइन में स्पार्किंग के कारण आग पकड़ ली। कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशन में नगरपालिका फायर टीमएसडीआरएफ (SDRF) टीममेडिकल टीमगेल टीमथिंक गैस (राजगढ़) (म्यूचुअल एड पार्टनर्स) ने फायर मॉक ड्रिल में भाग लिया और आग को तुरंत बुझा दिया गया। गेल पाइपलाइन विभाग की मेंटेनेंस टीम द्वारा डैमेज पाइप पर लीक रिपेयर क्लैंप लगाया गया तथा पाइपलाइन को रिपेयर किया गया।
मॉक ड्रिल में गेल कंपनी के महाप्रबंधक श्री वारा प्रसादमहाप्रबंधक श्री रंजीत शाहउप महाप्रबंधक श्री कैप्टन राजकुमार तथा मुख्य प्रबंधक श्री सुशील कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों भाग लिया। गेल कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने पाइप लाइन आरओयू में बिजली के खंभेड्रिलिंग या निर्माण गतिविधियों से उत्पन्न संभावित खतरों के बारे में अनुविभागीय (राजस्‍व) अधिकारी राजगढ को अवगत कराया। जिला प्रशासन से गैस पाइपलाइन के आर ओ यू क्षेत्र में लगे बिजली खंबोट्रांसफार्मर तथा अतिक्रमण को हटाने के लिए सहयोग तथा समर्थन का अनुरोध किया। पाइप लाइन आरओयू में इस तरह के अतिक्रमण से निपटने में जिलाधिकारी ने बिजली के पोलट्रांसफार्मर व अन्य अतिक्रमण हटाने में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
 
Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News