मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को दीं गणेश उत्सव की शुभकामनाएं
By Aditya
On
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान सिद्धि विनायक से प्रदेश के नागरिकों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है।
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गणेश चतुर्थी पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान सिद्धि विनायक से प्रदेश के नागरिकों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कामना की कि गजानन की कृपा से सभी नागरिक सुखमय और आनंद पूर्वक जीवन बिताएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गणेश प्रतिमाओं के निर्माण और झांकियों की साज-सज्जा में स्वदेशी के उपयोग की अपेक्षा भी नागरिकों से की है। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष गणेश उत्सव में स्वदेशी के उपयोग पर जोर दिया गया है। इस दिशा में सामाजिक स्तर पर भी जागृति देखी जा रही है।
Tags:
Related Posts
About The Author
Latest News
04 Sep 2025 17:13:33
सूत्रों के अनुसार, बिहार विधानसभा चुनावों की मतगणना 15 से 20 नवंबर के बीच कराए जाने की संभावना है। पूरी...