महापुरुषों की वेशभूषा में आए बच्चों पर

मुख्यमंत्री ने की पुष्प वर्षा

महापुरुषों की वेशभूषा में आए बच्चों पर

मध्य प्रदेश तिरंगा यात्रा शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया चौराहे पर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में महापुरुषों की वेशभूषा में आए बच्चों पर पुष्प वर्षा कर उनका उत्साहवर्धन किया।

भोपाल। मध्य प्रदेश तिरंगा यात्रा शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया चौराहे पर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में महापुरुषों की वेशभूषा में आए बच्चों पर पुष्प वर्षा कर उनका उत्साहवर्धन किया। तिरंगा यात्रा सिटी सेंटर, पटेल नगर, गाँधी रोड़ व आकाशवाणी तिराहे से होते हुए राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय पहुँची। इसका एक वृहद हिस्सा आकाशवाणी तिराहे से ठाठीपुर, कुम्हरपुरा व शहीद गेट होते हुए बारादरी मुरार तक पहुँचा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तिरंगा यात्रा के सम्मान में खड़े लोगों एवं प्रतिभागियों पर पुष्प वर्षा कर सभी का उत्साहवर्धन किया।
सम्पूर्ण यात्रा मार्ग हुआ तिरंगामय
भारतीय आन-बान और शान के प्रतीक तिरंगा थामकर बाइकर्स, सैन्य व पुलिस बल के जवान, एनसीसी की सभी विंग, भूतपूर्व सैनिक, विद्यार्थी, दिव्यांग, जनप्रतिनिधि, विभिन्न शासकीय, सामाजिक व स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधिगण तिरंगा यात्रा में निकले तो सम्पूर्ण यात्रा मार्ग तिरंगामय हो गया। बीच-बीच में विभिन्न स्थानों पर बने मंचों पर गूँज रहे आजादी के तराने व भारतीय संस्कृति से ओत-प्रोत रंगारंग कार्यक्रमों से लोगों में देश भक्ति का जज्बा हिलोरें लेने लगा। साथ ही जगह-जगह पर रंगों व फूलों की रंगोलियां और आजादी व देश की रक्षा के लिये अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की वेशभूषा में सजे-धजे बच्चे व कलाकार एवं तिरंगा लेकर शामिल हुए दिव्यांग बाइकर्स एवं एसएएफ द्वितीय वाहिनी बैंड की प्रस्तुतियाँ भी आकर्षण का केन्द्र रहीं।
कलेक्टर एवं एसएसपी सहित अन्य अधिकारी भी हुए यात्रा में शामिल
संभाग आयुक्त मनोज खत्री, पुलिस महानिरीक्षक अरविंद सक्सेना और पुलिस उप महानिरीक्षक अमित सांघी भी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। साथ ही कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक कुमार, नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय व अपर कलेक्टर कुमार सत्यम सहित जिला प्रशासन व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तिरंगा थामकर स्कूटी व बाइक पर सवार होकर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News