नर्मदा से निकल रही लाशें! 15 दिनों में 6 शव मिले

सनसनी से सहमा इलाका

नर्मदा से निकल रही लाशें! 15 दिनों में 6 शव मिले

सीहोर ज़िले में नर्मदा घाटों से लगातार शव मिल रहे हैं। पिछले पखवाड़े (लगभग 15 दिनों) में यहाँ से अब तक 6 शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी और दहशत का माहौल है।

सीहोर (म.प्र.) – सीहोर ज़िले में नर्मदा घाटों से लगातार शव मिल रहे हैं। पिछले पखवाड़े (लगभग 15 दिनों) में यहाँ से अब तक 6 शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी और दहशत का माहौल है।

आज सुबह फिर से भेरूंदा के डिमावर घाट पर पानी में एक शव तैरता हुआ दिखाई दिया। नाव और पनडुब्बी चालकों की नज़र उस पर गई तो वे तुरंत शव को किनारे पर ले आए और इसकी सूचना भेरूंदा थाने की पुलिस को दी।

शव की पहचान में जुटी पुलिस
फ़िलहाल पुलिस शव की पहचान और उससे जुड़े तथ्यों का पता लगाने में जुटी है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि नर्मदा से इतनी संख्या में शव क्यों निकल रहे हैं? लगातार मिल रहे शवों ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

ग्रामीणों का कहना है कि पहले कभी ऐसा सिलसिला देखने को नहीं मिला था। अब हर दूसरे–तीसरे दिन शव मिलने से घाटों पर अजीब-सा डर और भय का वातावरण बन गया है। लोग घाट पर स्नान और पूजा करने से भी कतराने लगे हैं।

स्थानीय प्रशासन का कहना है कि प्रत्येक शव की पहचान तथा मौत के कारणों की जाँच की जा रही है, लेकिन अब तक किसी स्पष्ट वजह का पता नहीं चल सका है। धार्मिक आस्था के प्रतीक और जीवनदायिनी मानी जाने वाली नर्मदा नदी से लगातार शव मिलने की घटनाओं ने लोगों की आस्था पर गहरा प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News