गाय को ऑटो से बांधकर 4 किमी घसीटा

गंभीर हालात में बाइक सवार युवकों ने बचाया

गाय को ऑटो से बांधकर 4 किमी घसीटा

एमपी के रीवा जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक युवक ने एक गाय को ऑटो से बांधकर लगभग 4 किलोमीटर तक घसीटा। यह घटना बिछिया थाना क्षेत्र में शनिवार रात को हुई।

रीवा: गाय बुरी तरह से घायल हो गई है और उसकी एक आंख की रोशनी भी चली गई है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद से लोगों में काफी गुस्सा है।
युवक द्वारा की गई इस बर्बरता के कारण गाय को गंभीर चोटें आई हैं। उसकी एक आंख की रोशनी भी चली गई है। बाइक पर सवार दो युवकों ने जब यह देखा तो उन्होंने 2 किलोमीटर तक पीछा करके गाय को छुड़ाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक गाय को ऑटो से बांधकर खींच रहा था। तोपखाने के पास खड़े एक युवक ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ऑटो की रफ्तार बढ़ाकर भागने लगा। इसके बाद बाइक सवार युवकों ने पीछा कर उसे पकड़ा। गाय को गंभीर हालत में गोशाला में भर्ती कराया गया है।
जानबूझकर घटना को अंजाम देने का आरोप
घटना के देखने वाले एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि आरोपी मुस्लिम युवक जानबूझकर ऐसा कर रहा था। विश्व हिंदू परिषद ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। वीएचपी के एक नेता ने इसे जिहादी मानसिकता बताया और घटना का सख्त विरोध किया। साथ ही उन्होंने सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बिछिया थाना प्रभारी मनीषा उपाध्याय ने बताया कि राधा मोहन उपाध्याय की शिकायत पर इकराम खान के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News