राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएँ
By Aditya
On
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
भोपाल : राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। प्रदेशवासियों के स्वस्थ, सुखद और मंगलमय जीवन की कामना की है। राज्यपाल पटेल ने शुभकामना संदेश में कहा है कि गणेश चतुर्थी का पर्व सामाजिक एकता, सौहार्द्र और लोक संस्कृति के संवर्धन का विशेष अवसर है। उन्होंने कहा कि विघ्नहर्ता, मंगलकर्ता बुद्धि, विवेक, समृद्धि और सौभाग्य के अधिष्ठाता देव भगवान गणेश की पूजा, आराधना का उत्सव है। श्रद्धा, विश्वास और उत्साह का प्रतीक है। गणेश चतुर्थी का उत्सव हम सबको ज्ञान, संयम और सकारात्मक दृष्टिकोण से सभी चुनौतियों पर विजय प्राप्त करने की प्रेरणा देता है
Tags:
Related Posts
About The Author
Latest News
30 Jun 2026 17:27:57
निज संवाददाता : कश्मीर के गांदरबल जिले के एक 3 साल के मासूम बच्चे की जान पोलैंड की रहने वाली...
