आईटीआई प्रवेश “पहले आओ - पहले पाओ” आधार पर

आईटीआई प्रवेश “पहले आओ - पहले पाओ” आधार पर

शासकीय आईटीआई में संचालित इंजीनियरिंग एवं नॉन-इंजीनियरिंग ट्रेड्स में उपलब्ध शेष रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु नवीन पंजीयन, चॉइस फिलिंग, त्रुटि सुधार, सीट आवंटन तथा प्रवेश प्रक्रिया 1 सितम्बर 2025 से 10 सितम्बर 2025 तक “पहले आओ - पहले पाओ” के आधार पर प्रारंभ कर दी गई है।

संस्था में स्थापित हेल्प डेस्क पर आवेदकों के लिए प्रवेश पंजीयन, चॉइस फिलिंग और त्रुटि सुधार की कार्यवाही अवकाश दिवसों में भी सतत रूप से जारी है। इस प्रक्रिया में सम्मिलित होने के लिए इच्छुक आवेदक अपना नवीन पंजीयन कर सकते हैं।

कक्षा 8वीं/10वीं उत्तीर्ण तथा उच्च शिक्षित आवेदक, जो शासकीय आईटीआई में संचालित एक वर्षीय या दो वर्षीय कौशल प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेना चाहते हैं और जिन्होंने अभी तक प्रवेश पंजीयन नहीं कराया है, वे नवीन पंजीयन कराकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

प्रवेश संबंधी अधिक जानकारी के लिए आवेदक कार्यालयीन समय में अपने निकटतम शासकीय आईटीआई के हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकते हैं।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News