माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान का हुआ शुभारंभ

माटी गणेश-सिद्ध गणेश  अभियान का हुआ शुभारंभ

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव जन अभियान परिषद के माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान का सोमवार को शुभारंभ किया।

भोपाल। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव जन अभियान परिषद के माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान का सोमवार को शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा अभियान की संकल्पना पर केन्द्रित पोस्टर का विमोचन भी किया गया।
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् द्वारा पर्यावरण संरक्षण की नवाचारी पहल करते हुए माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान चलाया जायेगा। इस अभियान में पर्यावरण हितैषी संस्थान नर्मदा समग्र द्वारा प्रशिक्षण के माध्यम से प्रदेश के समस्त 313 विकासखण्ड में परिषद् के नेटवर्क से जुडी नवांकुर सखियों को प्रशिक्षित किया जायेगा। प्रशिक्षित सखियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से अपने ग्रामों में स्थानीय महिलाओं को प्रेरित-प्रशिक्षित कर मिट्टी के गणेश की घर-घर स्थापना करायी जायेगी।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News