मंत्री ने पूर्व खिलाड़ियों को किया सम्मानित

मंत्री ने पूर्व खिलाड़ियों को किया सम्मानित

मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने देश का गौरव बढ़ाने वाले पूर्व खिलाड़ियों का सम्मान किया।

भोपाल : मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने देश का गौरव बढ़ाने वाले पूर्व खिलाड़ियों का सम्मान किया। सम्मानित व्यक्तित्वों में वर्ष 1976 के ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले हॉकी खिलाड़ी ओलंपियन श्री मेहबूब ख़ान, वर्ष 1978 के एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली भारतीय टीम के सदस्य श्री मोहम्मद यूसुफ, वर्ष 2000 के सिडनी ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले श्री समीर दाद, वर्ष 2017 की वर्ल्ड रेड स्नूकर चैंपियनशिप में पदक विजेता श्री कमल चावला तथा वर्ष 2016 के रियो ओलंपिक में प्रतिभाग करने वाले लोंग जंप खिलाड़ी श्री अंकित शर्मा सम्मिलित थे।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News