पाकिस्तान के बहाने मोहन यादव की राहुल गांधी को नसीहत

पाकिस्तान के बहाने मोहन यादव की राहुल गांधी को नसीहत

उज्जैन की कालिदास अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में सीएम यादव ने कहा कि राहुल गांधी सेना और ऑपरेशन सिंदूर पर प्रश्न उठाते हैं।

उज्जैन: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उज्जैन में एक कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी पर निशाना साधा। सीएम ने राहुल को आगाह करते गुए कहा कि हद में रहो,आपके बयान से पाकिस्तान में खुशियां मनाई जाती है। अपनी पार्टी की हार से देश के लोकतंत्र की जड़ों को कमजोर मत करो,बहुत मंहगा पड़ेगा। इस दौरान उन्होने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लेकर कहा उन्हें बोलने नही दिया जाता था। पाकिस्तान के लोग बॉर्डर पर आकर सैनिकों के सर काटकर ले जाते थे।
राहुल गांधी पर खुलकर हमला करते हुए मध्य प्रदेश के सीएम ने कहा कि भगवान के लिए यह पाप इस जगह छोड़ो नहीं तो ऊपर भी जगह नहीं मिलने वाली। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कांग्रेस के प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी से अपील करते हुए नसीहत देते हुए कहा की राहुल गांधी जी,मर्यादा में रहो। आपके बयान से पाकिस्तान में खुशियां मनाई जाती है। हमारे हाथ में फहराने वाला तिरंगा अपील करता है कि आप अपनी मर्यादा में रहो। अपने दल के हारने- जीतने से देश के लोकतंत्र की जड़ों को कमजोर मत करो। यह बहुत महंगा पड़ेगा। आपके इस कदम से दुश्मन की छाती फूलती है। आपके एक बयान से पाकिस्तान में बल्ले बल्ले होती है,यह पाप मत करो। भगवान के लिए यह पाप इस जगह तो छोड़ो। नहीं तो ऊपर भी जगह मिलने वाली नहीं है। कितनी बड़ी गलती कर रहे हो।
उज्जैन की कालिदास अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में सीएम यादव ने कहा कि राहुल गांधी सेना और ऑपरेशन सिंदूर पर प्रश्न उठाते हैं। ये सेना, सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग को भी नहीं मानते हैं। जब किसी को नहीं मानते हो तो लोकतंत्र में आते ही क्यों हो? शर्म आना चाहिए। देश आपसे से प्रश्न पूछता है। आपको अपना वोट बैंक बनाना हो तो बनाओ। चुनाव आयोग एक पवित्र संस्था है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। हमें गर्व है कि भारत में लोकतंत्र जिंदा है। विधायिका,न्यायपालिका एवं चुनाव आयोग ने गणतांत्रिक राष्ट्र भारत में लोकतंत्र को दिनों-दिन और समृद्ध बनाया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वर्तमान की सरकार का काम करने का तरीका क्या है। बदलते दौर का भारत है। एक घटना भी हुई तो सेना के माध्यम से पुरी में सर्जिकल स्ट्राइक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कराई। अबकी बार यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हवाई जहाज से मारा। आप याद करो, मनमोहन सिंह के समय कांग्रेस कहां खड़ी थी,कहने को तो सरदार लेकिन मुह से आवाज नही निकलती थी। इसका दुष्परिणाम क्या निकलता था कि पाकिस्तान के लोग बॉर्डर पर आकर हमारे सैनिकों के सर काट कर ले जाते थे। राहुल गांधी को लेकर कहा कि जब डोकलाम का मामला आया तो चीन का पक्ष लिया। इनके नेता बनने के बाद कांग्रेस खिसकते हुए नेता प्रतिपक्ष से भी बाहर चली गई। पूरा देश से कांग्रेस समाप्त हो रही है,लेकिन ये मानते नहीं है।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News