मध्य प्रदेश में निकली 339 पदों पर वैकेंसी

इच्छुक उम्मीदवार 9 सितंबर से करें अप्लाई।

मध्य प्रदेश में निकली 339 पदों पर वैकेंसी

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा समूह-2 एवं उपसमूह-3 के अंतर्गत कुल 339 पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 9 सितंबर से प्रारंभ होकर 23 सितंबर 2025 तक चलेगी।

MPESB भर्ती 2025: युवाओं के लिए सुनहरा मौका

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने समूह-2 और उपसमूह-3 के अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस अभियान के माध्यम से कुल 339 रिक्त पदों को भरा जाएगा।R

एप्लिकेशन की तारीखें
  • ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 9 सितंबर 2025

  • अंतिम तारीख: 23 सितंबर 2025

  • आवेदन फॉर्म में सुधार की अंतिम तिथि: 28 सितंबर 2025
    उम्मीदवार इसके लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।1000_F_546016914_qE7KlgNMJCzFSueLhBZ1Qo7NbmIVfu9e

शैक्षणिक योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) पास होना जरूरी है। साथ ही, कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान होना अनिवार्य है।

आयु सीमा
  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष

  • सामान्य श्रेणी के लिए अधिकतम आयु: 40 वर्ष

  • महिलाओं और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा: 45 वर्षCapture

आवेदन शुल्क
  • सामान्य वर्ग (General): ₹500

  • एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: ₹250
    एप्लिकेशन फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा।Capture

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। यह परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी, जिसमें सवाल निम्नलिखित विषयों से पूछे जाएंगे:

  • सामान्य ज्ञान

  • सामान्य हिंदी एवं अंग्रेजी

  • गणित

  • तार्किक क्षमता

  • विज्ञान

  • कंप्यूटर ज्ञान

आवेदन प्रक्रिया
  1. सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट (esb.mp.gov.in) खोलें।

  2. होमपेज पर दिए गए ‘Apply’ लिंक पर क्लिक करें।

  3. नया अकाउंट रजिस्टर करें या पुराने अकाउंट से लॉगिन करें।

  4. सभी आवश्यक जानकारी भरें और श्रेणी अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

  5. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News