कटहल को सर्वश्रेष्ठ हिन्दी फिल्म का नेशनल अवार्ड
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 71वें नेशनल फिल्म अवार्ड्स में 'कटहल' फिल्म को सर्वश्रेष्ठ हिन्दी फिल्म का पुरस्कार मिलने पर फिल्म की पूरी टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सतना जिले के श्री अशोक मिश्रा द्वारा लिखित एवं उनके पुत्र श्री यशोवर्धन मिश्रा द्वारा निर्देशित फिल्म "कटहल" को 2023 की सर्वश्रेष्ठ हिन्दी फिल्म के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलना सभी प्रदेशवासियों के लिए हर्ष एवं गौरव का विषय है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस उपलब्धि के लिए फिल्म कटहल की पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना करते हुए कहा है कि अपनी लेखनी एवं निर्देशन से आपद्वय समाज जागरण के नित-नए प्रयास करते रहें।
Related Posts
About The Author
करीबन तेरह वर्ष पहले हमने अपनी यात्रा शुरू की थी। पाक्षिक के रूप में गंभीर समाचार ने तब से लेकर अब तक एक लंबा रास्ता तय किया। इस दौरान राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई तरह के परिवर्तन घटित हो चुके हैं जिनका हमारे जीवन पर काफी प्रभाव पड़ा। इसी तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में भी कई उतार-चढ़ाव आए हैं। सोशल व डिजिटल मीडिया के इस दौर में प्रिट में छपने वाले अखबारों व पत्रिकाओं पर संकट गहरा रहे हैं। बावजूद इसके हमारा मानना है कि प्रिंट मीडिया की अहमियत कम नहीं हुई है। और इसी विश्वास के साथ हमने अपनी निरंतरता जारी रखी है। अब हम फिर से नए कलेवर व मिजाज के साथ आपके सामने हाजिर हुए हैं।
