राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2025

गांधीनगर एवं केवडिया में मध्यप्रदेश पुलिस की भागीदारी

राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2025

 

मध्यप्रदेश पुलिस का कॉन्टिजेंट गांधीनगर तथा केवड़िया में रहकर प्रशिक्षण, रिहर्सल और परेड अभ्यास में संलग्न है। जवानों ने प्रतिकूल परिस्थितियाँ एवं गहन अभ्यास कार्यक्रमों के बावजूद अथक परिश्रम और एकजुटता के साथ अपने प्रदर्शन की तैयारी की है। दल गुजरात पहुंच गया है।

31 अक्टूबर 2025 को आयोजित एकता दिवस परेड के दौरान मध्यप्रदेश पुलिस के कॉन्टिजेंट अपनी अनुशासित चाल, सटीक कमांड तथा उत्कृष्ट तालमेल से सभी को प्रभावित करेगा। परेड दल का नेतृत्व परेड कमाण्डर उपुअ श्रीमती अन्नपूर्णा सिरसाम तथा सहायक कमाण्डर के रूप में उपनिरीक्षक श्री संजय चौहान एवं उपनिरीक्षक श्री चंचल रोमड़े दायित्व संभालेंगे। इनके सहयोगार्थ उपुअ श्रीमती निति दण्डोत्या, उपनिरीक्षक श्री राजवीर विक्रम और उपनिरीक्षक श्री रितेश सिसौदिया महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे। कॉन्टिजेंट में प्लाटून संख्या 144 एवं बैण्ड बल 72 का संयोजन रहेगा।

 

 

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News