राज्यमंत्री गौर की पहल पर सिविल हॉस्पिटल गोविंदपुरा में प्रसूति वार्ड शुरू, बिटिया की गूंजी किलकारी
सिविल अस्पताल में 10 रुपए में होता है ओपीडी पंजीयन
भोपाल : गोविंदपुरा के हताईखेड़ा स्थित सिविल अस्पताल को आदर्श चिकित्सालय के रूप में विकसित किया जा रहा है। हाल ही में अस्पताल में पहली बार हुई रोगी कल्याण समिति की बैठक में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने जल्द से जल्द प्रसूति वार्ड शुरू करने के निर्देश दिए थे। जिसके परिपालन में सिविल हॉस्पिटल में प्रसूति वार्ड शुरु किया गया जिसमें शनिवार को पहली बिटिया की किलकारी गूंजी। यहां पर सेक्टर-बी पटेल नगर रायसेन रोड निवासी श्रीमती सोनल बंसल पति सुनील बंसल ने सुबह 6:38 पर बेटी को जन्म दिया।
हथाईखेड़ा क्षेत्र स्थित गोविंदपुरा शासकीय सिविल अस्पताल पांच लाख से अधिक आबादी के लिए आधुनिक और समर्पित स्वास्थ्य सेवा केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने बैठक में कहा था कि अस्पताल का विस्तार कर इसे एक आदर्श चिकित्सालय के रूप में विकसित किया जाए, जिससे आमजन को बेहतर इलाज और सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो सकें। उन्होंने निर्देश दिए थे कि महिला मरीजों की चिकित्सा और देखभाल को प्राथमिकता दी जाए और अस्पताल स्टाफ मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार रखें।
10 रुपए में ओपीडी पंजीयन
सिविल अस्पताल में 10 रुपए में ओपीडी पंजीयन और आईपीडी का पंजीयन सिर्फ 30 रुपए में होता है। सभी वार्डों में नर्सिंग स्टेशन और स्टोर रूम के साथ-साथ मरीजों के लिए भोजन की व्यवस्था जैसी कई सुविधाएं यहां मिल रही हैं।
Related Posts
About The Author
करीबन तेरह वर्ष पहले हमने अपनी यात्रा शुरू की थी। पाक्षिक के रूप में गंभीर समाचार ने तब से लेकर अब तक एक लंबा रास्ता तय किया। इस दौरान राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई तरह के परिवर्तन घटित हो चुके हैं जिनका हमारे जीवन पर काफी प्रभाव पड़ा। इसी तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में भी कई उतार-चढ़ाव आए हैं। सोशल व डिजिटल मीडिया के इस दौर में प्रिट में छपने वाले अखबारों व पत्रिकाओं पर संकट गहरा रहे हैं। बावजूद इसके हमारा मानना है कि प्रिंट मीडिया की अहमियत कम नहीं हुई है। और इसी विश्वास के साथ हमने अपनी निरंतरता जारी रखी है। अब हम फिर से नए कलेवर व मिजाज के साथ आपके सामने हाजिर हुए हैं।
