पीएम-‍मित्रा पार्क भारत के टेक्सटाइल सेक्टर को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में देगा नई बढ़त : केंद्रीय वस्त्र मंत्री सिंह

पीएम-‍मित्रा पार्क भारत के टेक्सटाइल सेक्टर को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में देगा नई बढ़त : केंद्रीय वस्त्र मंत्री सिंह

केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश के ऊर्जावान मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री मोदी की दृष्टि और संकल्प के साथ कदम मिलाकर कार्य कर रहे हैं।

भोपाल। केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश के ऊर्जावान मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री मोदी की दृष्टि और संकल्प के साथ कदम मिलाकर कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में धार का पीएम-‍मित्रा पार्क केवल एक औद्योगिक परियोजना नहीं, बल्कि वस्त्र उद्योग की दशकों पुरानी मांग का समाधान है। यह पार्क भारत को वैश्विक टेक्सटाइल बाजार में एक नई पहचान देगा और देश का सबसे बड़ा एकीकृत टेक्सटाइल हब बनेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सोच यही रही है कि भारत केवल उत्पादन केंद्र तक सीमित न रहे, बल्कि सस्टेनेबिलिटी, नवाचार और क्वालिटी के आधार पर टेक्सटाइल सेक्टर में अग्रणी भूमिका निभाए, यह पार्क उसी सोच का प्रतिफल है। इस पार्क में कपास उत्पादन से लेकर तैयार वस्त्र निर्यात तक की संपूर्ण वैल्यू चेन उपलब्ध होगी, जिससे उद्योगों की लागत कम होगी और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता कई गुना बढ़ेगी।
केन्द्रीय मंत्री सिंह ने कहा कि भारत के सामने लगभग 800 बिलियन डॉलर का वैश्विक टेक्सटाइल बाजार अवसर के रूप में मौजूद है और केन्द्र सरकार इसे हासिल करने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। उन्होंने विशेष रूप से भारत टेक्स (BharatTex) आयोजन का उल्लेख किया, जिसमें 170 से अधिक देशों ने भाग लिया और जहाँ रिसाइकल्ड फाइबर, न्यू एज फाइबर, सस्टेनेबिलिटी और क्वालिटी पर गहन चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि यह भारत के लिए वैश्विक स्तर पर अपनी क्षमता दिखाने का बड़ा अवसर है और पीएम-‍मित्रा पार्क इसमें अहम भूमिका निभाएगा।
केंद्रीय मंत्री सिंह ने स्पष्ट किया कि भारत सरकार ने कॉटन पर आयात शुल्क में रियायत, एडवांस ऑथराइजेशन, MSME सेक्टर को बढ़ावा और उद्योग जगत के सुझावों के आधार पर नीति सुधार जैसे ठोस कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार निर्यात को प्रोत्साहित करने, नए बाजार खोलने और वैश्विक स्तर पर उद्योगों को प्रतिस्पर्धा में बढ़त देने के लिए सतत और सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। उन्होंने उद्योग जगत से आह्वान किया कि वे आक्रामक रूप से निर्यात बढ़ाएँ और भरोसा दिलाया कि केन्द्र सरकार हर समय उद्योगों के साथ खड़ी है। पीएम-‍मित्रा पार्क भारत के टेक्सटाइल सेक्टर को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में नई ऊर्जा देगा और मध्यप्रदेश को इस अभियान का अग्रदूत बनाएगा।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News