राजा रघुवंशी मर्डर केस: मेघालय पुलिस की 790 पन्नों की चार्जशीट, पत्नी सोनम और प्रेमी पर हत्या का आरोप

राजा रघुवंशी मर्डर केस: मेघालय पुलिस की 790 पन्नों की चार्जशीट, पत्नी सोनम और प्रेमी पर हत्या का आरोप

इंदौर के बिजनेसमैन राजा रघुवंशी हत्याकांड में मेघालय पुलिस की एसआईटी ने 790 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल हनीमून मर्डर केस की मास्टरमाइंड राजा की पत्नी सोनम और उसके कथित प्रेमी राज कुशवाहा को बताया है।

मेघालय पुलिस की एसआईटी ने राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में शुक्रवार (5 सितंबर 2025) को अदालत में 790 पन्नों की चार्जशीट पेश की। यह मामला इंदौर के बिजनेसमैन की हत्या से जुड़ा है, जिसने पूरे देश को हिला दिया था।

चार्जशीट के मुताबिक, हत्या की साजिश में मुख्य भूमिका निभाई थी राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी और उसके कथित प्रेमी राज कुशवाहा ने। इस साजिश को अंजाम देने में आकाश राजपूत, आनंद कुर्मी और विशाल सिंह चौहान ने मदद की। इन सभी पर हत्या, आपराधिक साजिश और सबूत मिटाने के आरोप लगाए गए हैं। फिलहाल पांचों आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं।

सप्लीमेंट्री चार्जशीट भी होगी दाखिल

पुलिस ने बताया कि तीन और आरोपियों के खिलाफ जल्द ही सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की जाएगी। इनमें प्रॉपर्टी डीलर सिलोमे जेम्स, बिल्डिंग मालिक लोकेन्द्र तोमर और सिक्योरिटी गार्ड बलबीर आहिरवार शामिल हैं। इन पर सबूत नष्ट करने और छुपाने का आरोप है।

शादी और हनीमून का सिलसिला

राजा रघुवंशी ने 11 मई 2025 को सोनम से शादी की थी। 20 मई को दोनों हनीमून के लिए मेघालय पहुंचे। लेकिन 23 मई को अचानक दोनों लापता हो गए। इसके नौ दिन बाद, 2 जून को राजा का क्षत-विक्षत शव मेघालय के सोहरा स्थित वेइसाडोंग झरने के पास घाटी से बरामद हुआ।

पुलिस ने मामले की जांच में बड़ी प्रगति करते हुए 8 जून को सोनम के प्रेमी राज कुशवाहा, विशाल सिंह चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी को इंदौर से गिरफ्तार किया। अगले ही दिन 9 जून को पुलिस ने सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के एक ढाबे से पकड़ा।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News