एमपी में निकली पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती, भरे जाएंगे 7500 पद, जानें तरीका

एमपी में निकली पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती, भरे जाएंगे 7500 पद, जानें तरीका

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की ओर से पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. जिनके लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ा मौका आया है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पुलिस कॉन्स्टेबल के 7500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें सिर्फ मध्य प्रदेश के उम्मीदवार ही नहीं, बल्कि भारत के किसी भी राज्य के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। यदि आप देश के किसी भी हिस्से से हैं और पात्रता शर्तें पूरी करते हैं तो इस भर्ती में हिस्सा ले सकते हैं। भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं या 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है, जबकि अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता 8वीं पास है।

आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की उम्र 29 सितंबर 2025 तक कम से कम 18 साल होनी चाहिए। सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के साथ अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र सीमा 33 साल निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार की नियमावली के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य वर्ग और अन्य राज्य के उम्मीदवारों को 560 रुपये फीस देनी होगी। ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 310 रुपये रखा गया है। इसके अलावा सभी उम्मीदवारों को पोर्टल शुल्क के रूप में 60 रुपये अतिरिक्त ऑनलाइन भुगतान करना होगा।

आवेदन प्रक्रिया सरल है। उम्मीदवार सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं और हिंदी या अंग्रेजी भाषा चुनें। फिर होमपेज से “Online Form - Police Constable Recruitment Test - 2025” लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद प्रोफाइलिंग सेक्शन में अपनी बुनियादी जानकारी डालकर रजिस्ट्रेशन करें। रजिस्ट्रेशन के बाद लॉग इन कर बाकी विवरण भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। अंत में, वर्ग के अनुसार निर्धारित शुल्क ऑनलाइन जमा करें। आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News