प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दी चेतावनी

कहा- मध्यप्रदेश में बाढ़ प्रभावितों को मुआवजा न मिलने पर होगा बड़ा आंदोलन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दी चेतावनी

मध्य प्रदेश में हुई भारी बारिश से बड़े पैमाने पर भारी नुकसान हुआ है। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने गुना जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते हुए सरकार को चेतावनी दी है |

मध्य प्रदेश में हुई भारी बारिश से बड़े पैमाने पर भारी नुकसान हुआ है। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने गुना जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते हुए सरकार को चेतावनी दी है कि अगर आठ दिन में मुआवजा नहीं मिला तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी।
हाल ही में आई भीषण बाढ़ और तबाही के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने गुना जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। पटवारी ने न्यू सिटी कॉलोनी सहित अन्य प्रभावित इलाकों में जाकर पीड़ितों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। बाढ़ पीड़ितों की स्थिति को देखते हुए उन्होंने प्रशासन को आठ दिनों का अल्टीमेटम दिया।
पटवारी ने सरकार और प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आठ दिनों में बाढ़ पीड़ितों को उचित मुआवजा नहीं मिला, तो मैं स्वयं गुना आकर इतिहास का सबसे बड़ा चक्काजाम करूंगा। उन्होंने जिला कांग्रेस अध्यक्ष को निर्देश दिए कि सभी प्रभावित परिवारों का तत्काल सर्वे कराकर कलेक्ट्रेट घेराव किया जाए। यह आपदा केवल प्राकृतिक नहीं, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही और सरकारी अत्याचार का परिणाम भी है।
उन्होंने आरोप लगाया कि गोपालपुरा बांध से पानी छोड़ने से पहले प्रशासन ने जनता को सतर्क नहीं किया, जिसके कारण जान-माल का भारी नुकसान हुआ। उन्होंने सर्वे कार्य को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए और कहा कि अब तक किए गए सर्वे में खामियां हैं और प्रशासन मामले को रफा-दफा करने की कोशिश कर रहा है।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को बाढ़ प्रभावित महिलाओं ने प्रशासन पर नाराजगी जताई। कुछ ने अपने घरों में सड़ चुके गेहूं दिखाए। कई महिलाओं ने बताया कि उन्हें केवल पूड़ी के पैकेट देकर भगा दिया गया।एक महिला ने बताया कि उसका ऑटो बह गया, जो जीवनयापन का एकमात्र साधन था। पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने कहा कि गुना, राघौगढ और बमोरी क्षेत्रों में फसलें पूरी तरह तबाह हो गई हैं, लेकिन पिछले पांच वर्षों से किसानों को फसल बीमा का लाभ नहीं मिला।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News

तमोट में विस्तार लेगा औद्योगिक क्षेत्र, निवेश की दिशा में आगे बढ़ेगा प्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव तमोट में विस्तार लेगा औद्योगिक क्षेत्र, निवेश की दिशा में आगे बढ़ेगा प्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव औद्योगिक विकास को धरातल पर उतारने के अपने सतत प्रयासों के क्रम में 8...
भाई की सेहत का रखें ख्याल इस राखी पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 अगस्त को अतिवृष्टि और बाढ़ से हुई क्षति की राहत राशि करेंगे वितरण
प्रधानमंत्री श्री मोदी की स्वदेशी से देश को सशक्त, आत्मनिर्भर बनाने की प्रतिबद्धता के साथ हैं प्रदेशवासी - मुख्यमंत्री
10 अगस्त को रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह करेंगे भूमिपूजन
युवाओं के कॅरियर को मिलेगी नई उड़ान
राज्यपाल श्री पटेल ने प्रो. मिश्र को महर्षि पाणिनी संस्कृत विश्वविद्यालय का कुलगुरू नियुक्त किया