प्रदेश में निरंतर हो रहे हैं गो-संरक्षण एवं गो-संवर्धन के कार्य : पशुपालन राज्यमंत्री

प्रदेश में निरंतर हो रहे हैं गो-संरक्षण एवं गो-संवर्धन के कार्य : पशुपालन राज्यमंत्री

पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लखन पटेल ने कहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में गो-संरक्षण एवं गो-संवर्धन का कार्य निरंतर किया जा रहा है।

भोपाल : पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लखन पटेल ने कहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में गो-संरक्षण एवं गो-संवर्धन का कार्य निरंतर किया जा रहा है। प्रदेश में 9 अप्रैल 2024 से 29 मार्च 2025 तक गो-संरक्षण वर्ष मनाया गया, जिसके अंतर्गत पूरे प्रदेश में गो-संरक्षण और गो-सेवा से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम एवं कार्य किए गए।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश में स्वावलंबी गो-शालाएँ बनाने का निर्णय लिया है। मध्यप्रदेश इस दिशा में पहल करने वाला देश का पहला राज्य है। ये गो-शालाएँ हाइटेक होंगी, जहाँ गायों की देखभाल के लिए सभी आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। इन गो-शालाओं में जैविक खाद और सीएनजी गैस का उत्पादन किया जाएगा तथा बिजली उत्पादन के लिए सौर ऊर्जा का भी उपयोग किया जाएगा।


विभागीय समीक्षा बैठक

श्री पटेल ने सोमवार को मंत्रालय में विभागीय कार्यों की समीक्षा की। बैठक में स्वावलंबी गौशालाओं की कार्ययोजना, दुग्ध उत्पादन को वर्तमान 9% से बढ़ाकर 20% करने के लक्ष्य तथा अन्य विभागीय प्रगति बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।


किसानों की आय दोगुनी करने में पशुपालन का महत्व

पशुपालन राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में किसानों की आमदनी दोगुना करने में पशुपालन की महत्वपूर्ण भूमिका है। गौशालाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए पशुओं में नस्ल सुधार आवश्यक है। पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएँ चलाई जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि हमारी सरकार ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना प्रारंभ की है। साथ ही गो-सेवा के क्षेत्र में गोपालकों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार द्वारा संस्थागत तथा व्यक्तिगत स्तर पर पुरस्कार भी प्रदान किए जा रहे हैं।


बैठक में उपस्थिति

बैठक में प्रमुख सचिव पशुपालन श्री उमाकांत उमराव, संचालक श्री पी.एस. पटेल तथा कुक्कुट विकास निगम के प्रबंध संचालक श्री सत्यनिधि शुक्ला उपस्थित थे।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News