केंद्रीय गृहमंत्री को मध्यप्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति

मुख्यमंत्री ने कराया अवगत

केंद्रीय गृहमंत्री को मध्यप्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान गृह और सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह सहित अनेक केंद्रीय मंत्रियों से भेंट की।

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान गृह और सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह सहित अनेक केंद्रीय मंत्रियों से भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरूवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट कर मार्गदर्शन प्राप्त किया और मध्यप्रदेश में कानून व्यवस्था और दुग्ध-सहकारिता गतिविधियों की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण से भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भेंट कर प्रदेश में ऊर्जा, नगरीय विकास क्षेत्र की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से भेंट कर नई शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन सहित पाठ्यक्रमों में राष्ट्रभक्तों और महापुरूषों की जीवनियों के शामिल किए जाने संबंधी प्रगति की जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से सौजन्य भेंट कर 'एक पेड़ मां के नाम', 'एक बगिया मां के नाम के अंतर्गत संचालित गतिविधियों और जल गंगा संवर्धन अभियान के परिणामों से भी अवगत करवाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय मंत्रीगण को प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में हो रही प्रगति की जानकारी प्रदान की गई।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News

तमोट में विस्तार लेगा औद्योगिक क्षेत्र, निवेश की दिशा में आगे बढ़ेगा प्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव तमोट में विस्तार लेगा औद्योगिक क्षेत्र, निवेश की दिशा में आगे बढ़ेगा प्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव औद्योगिक विकास को धरातल पर उतारने के अपने सतत प्रयासों के क्रम में 8...
भाई की सेहत का रखें ख्याल इस राखी पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 अगस्त को अतिवृष्टि और बाढ़ से हुई क्षति की राहत राशि करेंगे वितरण
प्रधानमंत्री श्री मोदी की स्वदेशी से देश को सशक्त, आत्मनिर्भर बनाने की प्रतिबद्धता के साथ हैं प्रदेशवासी - मुख्यमंत्री
10 अगस्त को रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह करेंगे भूमिपूजन
युवाओं के कॅरियर को मिलेगी नई उड़ान
राज्यपाल श्री पटेल ने प्रो. मिश्र को महर्षि पाणिनी संस्कृत विश्वविद्यालय का कुलगुरू नियुक्त किया