पीएम मोदी की इस खास सलाह से बेहतर हुए UP-MP और राजस्थान के संबंध, CM मोहन यादव ने शेयर किया किस्सा

पीएम मोदी की इस खास सलाह से बेहतर हुए UP-MP और राजस्थान के संबंध, CM मोहन यादव ने शेयर किया किस्सा

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि पीएम मोदी ने उन्हें मध्य प्रदेश को 'नदियों का मायका' बताते हुए पड़ोसी राज्यों से सौहार्दपूर्ण संबंध स्थापित करने की सलाह दी थी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उन्हें हार्दिक बधाई दी और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 'माय मोदी स्टोरी' साझा की। इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री बनने के बाद जब वे पीएम मोदी से मिले तो उन्होंने मध्य प्रदेश की नदियों को लेकर क्या महत्वपूर्ण सलाह दी थी। पीएम मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश नदियों का मायका है और यहां जितनी नदियां हैं, उतनी देश के किसी भी अन्य राज्य में नहीं हैं। इसलिए एमपी का अपने आसपास के राज्यों के साथ संबंध मजबूत और अच्छे होने चाहिए। इसके उदाहरण के तौर पर उन्होंने बुंदेलखंड क्षेत्र का जिक्र किया, जहां केन-बेतवा नदी की योजना से मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश दोनों राज्यों की समृद्धि संभव है।

सीएम मोहन यादव ने बताया कि केन-बेतवा योजना के तहत एमपी और राजस्थान के बीच संबंधों में भी सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के दोनों राज्यों के क्षेत्र में सिंचाई के पानी की कमी एक बड़ी समस्या है, जिसका समाधान नदियों के लिंक होने से हो सकता है। इसके अलावा पर्वती-कालीसिंध-चंबल योजना के माध्यम से भी राजस्थान के साथ मिलकर काम किया जा सकता है। मोहन यादव ने यह भी बताया कि पीएम मोदी के उस विचार को समझने और लागू करने में उन्हें खुशी हुई, जिसमें उन्होंने नदियों के जरिए आसपास के राज्यों के संबंधों को मजबूत करने की नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश में केन-बेतवा योजना, जिसकी लागत लगभग एक लाख करोड़ रुपये है, का शुभारंभ कर यह साबित किया कि इस क्षेत्र के विकास में नदियों का कितना अहम योगदान है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पीएम मोदी के मध्य प्रदेश दौरे का भी स्वागत किया और एक्स पर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मध्य प्रदेश आगमन से राज्य की विकास यात्रा को नई गति मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मोदी धार जिले से शुरू होकर पूरे मध्य प्रदेश और देश भर के लिए ढेरों सौगातें लेकर आए हैं, जो राज्य के लिए विकास और समृद्धि के नए अवसर पैदा करेंगी।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News