'"मुंबई को धमकी: 14 पाकिस्तानी आतंकी घुसे, 400 किलो RDX से विस्फोट की साजिश

एक करोड़ लोगों की जान खतरे में – 26/11 से भी बड़ा हमला करने की चेतावनी"

'

मुंबई पुलिस को भेजे गए संदेश में दावा किया गया है कि शहर में 400 किलो RDX का ब्लास्ट किया जाएगा, जिसमें एक करोड़ लोगों की जान जा सकती है। संदेश में यह भी कहा गया है कि 14 पाकिस्तानी आतंकी भारत में घुस चुके हैं।

मुंबई फिर निशाने पर: ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर धमकी भरा संदेश

मुंबई को एक बार फिर बम धमाके की धमकी मिली है। इस बार खतरा ह्यूमन बम यानि सुसाइड अटैक के रूप में जताया गया है। धमकी भरा यह संदेश मुंबई पुलिस की ट्रैफिक ब्रांच के आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर पर भेजा गया। अनंत चतुर्दशी के मौके पर मिली इस चेतावनी से सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सतर्क हो गईं।

संदेश में दावा किया गया कि 34 गाड़ियों में ह्यूमन बॉम्ब लगाए गए हैं और विस्फोट के बाद पूरा मुंबई शहर दहल जाएगा। इसमें लश्कर-ए-जिहादी नामक संगठन का उल्लेख किया गया है। साथ ही, कहा गया कि 14 पाकिस्तानी आतंकवादी पहले ही भारत में घुस चुके हैं।

मैसेज में यह भी लिखा था कि करीब 400 किलो आरडीएक्स का ब्लास्ट किया जाएगा, जिससे एक करोड़ लोगों की जान जा सकती है। इस धमकी के बाद मुंबई पुलिस ने पूरे शहर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है।

यह पहला मौका नहीं है जब मुंबई को इतनी बड़ी वार्निंग दी गई हो। इससे पहले भी कई बार पुलिस कंट्रोल रूम या अधिकारियों के नंबर पर धमकी भरे कॉल और मैसेज आ चुके हैं। हालांकि इस बार संदेश को बेहद गंभीर माना जा रहा है क्योंकि इसमें बड़े पैमाने पर तबाही की बात कही गई है।

करीब दो हफ्ते पहले, वारली स्थित फोर सीज़न्स होटल में धमाके की चेतावनी मिली थी। उससे पहले 14 अगस्त को एक कॉल आया था जिसमें कहा गया था कि ट्रेन में धमाका होगा। कॉलर तुरंत फोन काट गया और न तो समय बताया, न ही जगह। पुलिस ने जांच की लेकिन कुछ संदिग्ध नहीं मिला।

इसी तरह, 26 जुलाई को भी मुंबई पुलिस को धमकी मिली थी। कॉलर ने दावा किया था कि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) को बम से उड़ाया जाएगा। उस समय भी पुलिस ने जांच के बाद कोई ठोस सबूत नहीं पाया था।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News