बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की घोषणा अक्टूबर में होने की संभावना है। चुनाव आयोग नवंबर में दो से तीन चरणों में मतदान करा सकता है।

पूरी जानकारी और विस्तृत कार्यक्रम जल्द जारी किया जाएगा।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की घोषणा अक्टूबर में होने की संभावना है। चुनाव आयोग नवंबर में दो से तीन चरणों में मतदान करा सकता है।

सूत्रों के अनुसार, बिहार विधानसभा चुनावों की मतगणना 15 से 20 नवंबर के बीच कराए जाने की संभावना है। पूरी चुनावी प्रक्रिया 22 नवंबर की निर्धारित समय-सीमा से पहले ही संपन्न कर ली जाएगी।

बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा अगले महीने यानी अक्टूबर 2025 में होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में तारीखों का औपचारिक ऐलान किया जा सकता है। माना जा रहा है कि नवंबर में विधानसभा चुनाव दो से तीन चरणों में संपन्न होंगे। वहीं, मतगणना 15 से 20 नवंबर के बीच कराई जाने की उम्मीद है। चुनाव आयोग द्वारा एसआईआर (विशेष पुनरीक्षण) के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की जा चुकी है और अंतिम मतदाता सूची इसी महीने के अंत तक प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद चुनाव तारीखों की घोषणा लगभग तय मानी जा रही है।

सूत्रों का कहना है कि पूरे चुनावी कार्यक्रम को 22 नवंबर से पहले ही संपन्न कर लिया जाएगा। संभावना यही है कि दुर्गा पूजा और दशहरा के बाद चुनावों की घोषणा होगी, जबकि मतदान की तिथियां छठ पूजा के बाद निर्धारित होंगी।

इस बीच, राजनीतिक दलों ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। एनडीए लगातार सम्मेलन आयोजित कर रहा है, वहीं इंडिया गठबंधन के नेता बिहार में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के जरिए लोगों तक पहुँचने का प्रयास कर रहे हैं। बीते बुधवार (3 सितंबर 2025) को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री ने बिहार बीजेपी नेताओं संग बैठक कर आगे की रणनीति पर चर्चा की।

ध्यान देने योग्य बात यह है कि इस बार मतदान करने वालों की संख्या पहले से कम होगी। पहले बिहार में लगभग आठ करोड़ मतदाता थे, लेकिन एसआईआर के बाद लाखों नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। इस पर विपक्ष ने सवाल खड़े किए हैं, जबकि चुनाव आयोग का कहना है कि केवल डुप्लीकेट नाम और मृत व्यक्तियों के नाम ही हटाए गए हैं।

Tags:

About The Author

Advertisement

Latest News